भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) सांसद विनय विश्वम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि ट्रेन किराए में वरिष्ठ नागरिक को दी जाने वाली रियायत बहाल की जाए, जो कोरोना महामारी फैलने के बाद से निलंबित हैं। विश्वम ने एक पत्र में लिखा कि वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट वापस लेने के रेलवे के फैसले के कारण देशभर में करोड़ों बुजुर्ग प्रभावित हुए हैं।
