Get App

Delhi ACB Raid: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा, पिस्तौल और कैश बरामद

Delhi ACB Raid: कथित तौर पर एक बिना लाइसेंस वाली पिस्टल और 12 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। इससे कुछ घंटों पहले ही खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका से जुड़ी एक जांच में पूछताछ के लिए शामिल हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 9:07 PM
Delhi ACB Raid: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा, पिस्तौल और कैश बरामद
AAP विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े कई ठिकानों पर ACP ने छापे मारे

Delhi ACB Raid: दिल्ली (Delhi) एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान (Amanatullah Khan) से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे। कथित तौर पर एक बिना लाइसेंस वाली पिस्टल और 12 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। इससे कुछ घंटों पहले ही खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका से जुड़ी एक जांच में पूछताछ के लिए शामिल हुए थे।

गुरुवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर मधुर वर्मा ने कहा था कि खान को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया गया है। खान के खिलाफ 2016 में उप-मंडल मजिस्ट्रेट (मुख्यालय), राजस्व विभाग की एक शिकायत के बाद एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि वक्फ बोर्ड में खान की तरफ से अलग-अलग मौजूदा और गैर-मौजूदा पदों पर नियुक्तियां मनमानी और अवैध थीं।

इस संबंध में ACB की तरफ से जनवरी 2020 में पीसी एक्ट की धारा 7 और IPC की धारा 120-B के तहत FIR दर्ज की गई थी।

पूर्व ACB प्रमुख, स्पेशन CP एसके गौतम ने भी उपराज्यपाल सचिवालय को पत्र लिखकर खान को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी "आपराधिक और बदमाशी" प्रकृति स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच में बाधा डाल रही थी। वह अपने खिलाफ गवाहों को आने से रोक रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें