Delhi water crisis: राष्ट्रीय राजधानी के लिए पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने तबीयत बिगड़ने के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार (25 जून) सुबह इसकी घोषणा की। संजय सिंह ने कहा कि अनिश्चितकालीन अनशन की लड़ाई को विराम दिया जा रहा है। लेकिन विपक्षी पार्टियों को लामबंद करके हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में मौसम ठीक हुआ है, पानी की मात्रा धीरे धीरे बढ़ रही है। मैं प्रधानमंत्री को भी इस संबंध में चिट्ठी लिख रहा हूं।
