Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी शुरू, यूपी के सांसदों से मांगी गई परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Elections 2024: पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस फॉर्म में उनसे पूछा गया है कि महाजनसंपर्क अभियान में सांसदों ने कितना काम किया है। साथ ही इसमें आगे के टारगेट भी दिए गए हैं। इस रिपोर्ट की उनके 2024 के टिकट में भी भूमिका रहेगी। बता दें कि पिछले महीने ही मोदी सरकार ने केंद्र में अपने 9 साल के कार्याकाल पूरे किए थे

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 12:55 PM
Elections 2024: बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से चल रहे अभियान पर बीजेपी ने सांसदों से रिपोर्ट मांगी है

Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में करीब एक साल का समय बचा है। पार्टी हाईकमान ने लोकसभा सीट के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP) पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है। बीजेपी ने यूपी के सभी सांसदों से अपना परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड देने को कहा गया है। इसके लिए सभी बीजेपी सांसदों को एक फॉर्म दिया गया है। हाईकमान ने सभी सांसदों को दो पन्नों के नोट्स के साथ तीन फॉर्म दिया है। जिसमें सांसद अपनी पूरी पांच साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड दर्ज कर दिल्ली या यूपी प्रदेश कार्यालय में जमा करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस फॉर्म में उनसे पूछा गया है कि महाजनसंपर्क अभियान में सांसदों ने कितना काम किया है। साथ ही इसमें आगे के टारगेट भी दिए गए हैं। इस रिपोर्ट की उनके 2024 के टिकट में भी भूमिका रहेगी। बता दें कि पिछले महीने ही मोदी सरकार ने केंद्र में अपने 9 साल के कार्याकाल पूरे किए थे। जिसे लेकर पार्टी देश के अलग-अलग राज्यों के शहरों में महाजनसंपर्क अभियान चला रही थी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया था कि वो 9 साल में हुए कामों का बखान जन-जन तक करें, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके। इसी अभियान के तहत यूपी के सांसदों को कहा गया था कि वो अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से मिले और केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिनाएं।


ये भी पढ़ें- IndiGo ने Airbus को दिया 500 विमानों का ऑर्डर, एविएशन हिस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी डील!

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से चल रहे इस अभियान पर बीजेपी ने सांसदों से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, पार्टी देखना चाहती है कि इस तय समय सीमा में सांसदों ने कितना काम किया। जानकारी के मुताबिक, सांसदों के परफार्मेंस के हिसाब से ही पार्टी राय बनाएगी कि उन्हें आगामी लोकसभा में टिकट देना या काटना है। सांसदों से कई मुद्दों पर रिपोर्ट मांगे गए हैं।

ये मांगी गई जानकारियां

- सभी बीजेपी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र से 100-100 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लिस्ट भेजनी है जिनका समाज में अच्छा खासा दबदबा है। इन इन्फ्लुएंसर को BJP के साथ जोड़ना है ताकि चुनाव में इनका फायदा लिया जा सके।

- बीजेपी सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में 1,000 ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करनी है जिनका समाज में 'नाम' हो। जिनमें पद्म पुरस्कार विजेता, खिलाड़ी, समाज सेवी, टीचर/प्रोफेसर, डॉक्टर, सेना के जवान और शहीद परिवार के जैसे लोग हो।

- इसके अलावा सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र से 40-50 कार्यकर्ता तैयार करनी है जो विषम परिस्थितियों में भी BJP के लिए खड़े हो सके। साथ ही इन कार्यकर्ताओं को हर दिन सुबह-शाम 20-20 लोगों से संपर्क करना होगा और केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनानी होगी और उन्हें बुकलेट से सम्मानित भी करना होगा।

- इसके अलावा सभी बीजेपी सांसदों को 27 जून के लिए तैयारी करनी है, क्योंकि इस दिन पीएम मोदी सभी बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे जिसके लिए उचित व्यवस्था हो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।