Credit Cards

CM भगवंत मान की Punjab Cabinet का पहला फैसला, युवाओं को 25,000 सरकारी नौकरी!

पंजाब के CM भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में पंजाब के पुलिस विभाग में 10,000 नौकरियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 नौकरियां निकालने के फैसले को मंजूरी दी।

अपडेटेड Mar 19, 2022 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शनिवार को चंडीगढ़ में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। पहली बैठक में उन्होंने पहला फैसला राज्य में कुल 25,000 सरकारी नौकरियां का नोटिफिकेशन जारी करने का लिया। भगवंत मान ने कहा, "कैबिनेट ने कुल 25,000 सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया है। इसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं।"

एक महीने के अंदर आएंगे जॉब नोटिफिकेशन

भगवंत मान ने बताया, "जैसा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था, हमारे पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर AAP सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसी के तहत पंजाब कैबिनेट ने एक महीने के भीतर इन 25,000 जॉब नोटिफिकेशन जारी करने को भी मंजूरी दे दी है।"

SAD के नेता दलजीत चीमा ने दी बधाई


शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सभी कैबिनेट मंत्री को बधाई देता हूं। कैबिनेट ने जो फैसला लिया है वो अच्छा फैसला है। बस वो इसे समय से पूरा करे क्योंकि पहले भी बहुत घोषणाएं हुईं और कैबिनेट की मंजूरी भी हुई है लेकिन अमली रूप में काम नहीं हुआ।"

यह भी पढ़ें- Nomura इन 3 भारतीय आईटी स्टॉक्स पर है बुलिश, जानिए क्यों है इनमें निवेश की सलाह

कैबिनेट में एक महिला सहित 10 विधायकों ली शपथ

इससे पहले दिन में पंजाब में AAP के 10 विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल (Punjab Cabinet) में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित किया गया। पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा ने शपथ लिया और उसके बाद डॉ. बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बलजीत कौर पंजाब कैबिनेट में शामिल इकलौती महिला मंत्री हैं।

इसके अलावा राज्यपाल ने हरभजन सिंह, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद कटरुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा को शपथ दिलाई। सबसे अंत में हरजोत सिंह बैंस ने शपथ ली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।