Gurpatwant Singh Pannu News: खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। पन्नू ने वीडियो में कहा कि भगवंत सिंह मान का हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। उसे भी बम से उड़ा देंगे।