Haryana Assembly Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सीएम ने कहा कि लेकिन AAP लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के साथ मिलकर लड़ेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 इस साल अप्रैल-मई में, जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित है।
