Haryana Election: भीम आर्मी-JJP गठबंधन, क्या कम कर पाएगा दुष्यंत चौटाला की टेंशन? दोनों ही दलों के लिए लिटमस टेस्ट

Haryana Chunav 2024: पार्टी का चेहरा और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, JJP राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 1:33 PM
Haryana Election: भीम आर्मी-JJP गठबंधन, क्या कम कर पाएगा दुष्यंत चौटाला की टेंशन

जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्‍यंत चौटाला के लिए एक मुसीबत खड़ी हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर निकलने के बाद, JJP के 10 में से सात विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है, जिनमें से एक कांग्रेस में शामिल हो गया है, और दो के बीजेपी के साथ जाने की उम्मीद है। ओपी चौटाला खेमे के भीतर मतभेद के बाद साल 2018 में JJP का जन्म हुआ। लोकसभा चुनाव में JJP के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

पार्टी का चेहरा और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में लड़ेगी।

दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार, JJP राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।


चंद्रशेखर के साथ एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा करते हुए, चौटाला ने दावा किया कि उनका गठबंधन 50 साल तक चलेगा और हरियाणा में किसानों और वंचितों के उत्थान के लिए काम करेगा।

क्या कहते हैं जातीय समीकरण?

हरियाणा में गठबंधन के तहत चंद्रशेखर की ASP राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि, सभी निगाहें इस टिकी है कि वो कितने दलित वोटों अपनी तरफ खींच पाएगी। हां ये बात जरूर है कि नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर की जीत ने दलित समुदाय में उनकी भूमिका को बढ़ा दिया है। हरियाणा की कुल आबादी में 21 प्रतिशत दलित हैं, अगर उन्हें सिंगल वोट बैंक ग्रुप की तरह देखा जाए, तो ये बहुत बड़ा हिस्सा है।

दूसरी ओर, चौटाला की JJP को अपना ज्यादातर समर्थन राजनीतिक रूप से प्रभावशाली जाट समुदाय से मिलता है, जो हरियाणा की आबादी का 26 प्रतिशत है। 2019 के विधानसभा चुनावों में, JJP ने जो 10 सीटें जीतीं, उनमें से चार SC रिजर्व थीं।

इसी जातिगत गणित पर JJP-ASP गठबंधन की नजरें टिकी हैं। कुछ ऐसा ही गठबंधन अभय चौटाला के नेतृत्व वाले इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) और मायावती की BSP के बीच हुआ है। शायद इसी की देखादेख JJP ने आजाद से हाथ मिलाया, ताकि INLD-BSP गठबंधन के असर को कम किया जा सके।

असल में वोटर को खींचना बहुत मुश्किल

हालांकि, गठबंधन और उससे जुड़े जातीय समीकरण सिर्फ कागज पर ही अच्छे दिखते हैं, लेकिन उन्हें वोटों में बदलने की बात, कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है। हरियाणा में दलित एक साथ वोट करने के लिए नहीं जाने जाते हैं और उनका समर्थन राजनीतिक दलों में बिखरा हुआ है।

उदाहरण के तौर पर मायावती को ही ले लीजिए। 1998 में राज्य में अपनी चुनावी शुरुआत करने के बावजूद, BSP अपनी शुरुआत के अलावा कोई छाप छोड़ने में असफल रही, जब उसने हरियाणा में एक अकेली सीट जीती। BSP ने वो लोकसभा चुनाव हरियाणा लोकदल राष्ट्रीय के साथ गठबंधन में लड़ा था, जो बाद में इनेलो बन गया।

बाद में 2009 में, मायावती ने तत्कालीन हरियाणा जनहित कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, लेकिन तीन महीने से भी कम समय में गठबंधन से बाहर हो गईं। कांग्रेस की गठबंधन की कोशिशें विफल होने के बाद पार्टी ने इनेलो के साथ गठबंधन किया।

हालांकि, मायावती चुनाव से पहले गठबंधन से बाहर हो गईं और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। गठबंधन को कुल मिलाकर 6 प्रतिशत वोट मिले, जबकि BSP को सिर्फ 3.6 प्रतिशत वोट मिले।

इसके अलावा, हरियाणा में SC-आरक्षित सीटों में से ज्यादातर आमतौर पर कांग्रेस और भाजपा ने जीती हैं। 2019 के विधानसभा चुनावों में, BJP ने 17 SC सीटों में से 5, कांग्रेस ने 7, JJP ने 4 सीटें जीतीं और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।

चौटाला को बहुत देर हो चुकी है?

चौटाला को लेकर उम्मीदें कम क्योंकि, कृषि कानूनों, अग्निपथ योजना और पहलवानों के विरोध सहित कई मुद्दों पर जाटों के बीच गुस्से के बावजूद, उन्होंने लगातार BJP का समर्थन किया और गठबंधन बने रहे।

2019 में, JJP राज्य विधानसभा में 10 सीटों के साथ किंगमेकर के रूप में उभरी और सरकार बनाने में BJP का समर्थन किया और डिप्टी सीएम पद का दावा किया। जैसे-जैसे एक के बाद एक मुद्दों पर BJP के खिलाफ गुस्सा बढ़ता गया, सरकार में अपनी मौजूदगी जारी रखते हुए भी दुष्यंत इस भावना को समझने में फेल रहे।

जब तक वह बाहर निकले, उनके खिलाफ भावना मजबूत हो गई थी और तब से लगातार उनते खेमे में उथल-पुथल मची हुई है। अभी जो हालात हैं, JJP को भीम आर्मी के साथ गठबंधन से जो भी फायदा मिलने की उम्मीद है, उसे जाटों के बीच गुस्से की भरपाई करनी होगी।

हरियाणा चुनाव: 'मेरा समर्थन करें, सत्ता की चाबी आपके हाथ में होगी', दुष्यंत चौटाला ने JJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।