Haryana Cabinet Portfolios: हरियाणा में हो गया मंत्रालय का बंटवारा, CM सैनी के पास गृह-वित्त, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Haryana Ministers Portfolio: हरियाणा में BJP की नायब सिंह सैनी सरकार ने मंत्रियों का बंटवारा कर दिया है। शपथग्रहण के चौथे दिन, रविवार देर रात सभी 14 मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान किया गया है। सूबे के सीएम सैनी ने गृह, वित्त एक्साइज एंड टैक्सेशन समेत 12 मंत्रालय अपने पास रखे हैं। अनिल विज को तीन मंत्रालय मिले हैं

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 8:31 AM
Story continues below Advertisement
Haryana Ministers Portfolio: नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ 13 विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया है। राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पास 12 मंत्रालय रखे हैं। जिसमें गृह, वित्त, अबकारी जैसे अहम विभाग शामिल हैं। देर रात सभी मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। अनिल विज, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, आरती राव और गौरव गौतम को 3-3 विभाग गए हैं। महिपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा और राव नरबीर सिंह को 4-4 विभाग मिले हैं। कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राजेश नागर को 2-2 विभाग दिए गए हैं।

पोर्टफोलियो बंटवारे के तहत अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन और लेबर विभाग दिया गया है। वहीं, श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा आरती राव को स्वास्थ्य विभाग, राव नरबीर को उद्योग और पर्यावरण विभाग मिला है। वहीं अरविंद शर्मा को जेल विभाग दिया गया है। कृष्णलाल पंवार को पंचायत विकास और खदान, जियोलॉजी विभाग दिया गया है।

सीएम सैनी के पास कौन-कौन से विभाग


सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पास गृह और वित्त के अलावा आबकारी और टैक्स, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच, कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी विभाग रखा है। बता दें कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में सीएम सैनी और उनके 13 मंत्रियों ने शपथ ली थी। सीएम नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण के अगले ही दिन, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली चले गए थे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ 2 दिन की चर्चा के बाद मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया है।

यहां देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

1 - कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत विभाग के खान और भूविज्ञान विभाग दिया गया है।

2 - महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है।

3 - विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविशन मंत्रालय सौंपा गया है।

4 - श्याम सिंह राणा को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी विभाग के साथ मत्स्य मंत्रालय दिया गया है।

5 - रणबीर गंगवा को सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण विभाग दिया गया है।

हरियाणा के सभी मंत्री हैं करोड़पति

हरियाणा के सभी नवनियुक्त मंत्री करोड़पति हैं। उनकी औसत संपत्ति 30.80 करोड़ रुपये हैं। ‘एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफर्म्स (एडीआर)’ ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। एडीआर ने यह भी कहा है कि किसी भी मंत्री ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज नहीं होने की घोषणा की है। एडीआर और हरियाणा इलेक्शन वाच ने सीएम नायब सिंह सैनी समेत सभी 14 मंत्रियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण से सामने आया कि सभी 14 मंत्री करोड़पति हैं। और उनकी औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है।

एडीआर का कहना है कि सबसे अधिक संपत्ति श्रुति चौधरी के पास है जो पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। तोशाम निर्वाचन क्षेत्र की विधायक श्रुति चौधरी के पास 134.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री श्याम सिंह राणा हैं। उनके पास 1.16 करोड़ रुपये की सपत्ति है। वह राडौर निर्वाचन क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं।

झारखंड में बिखरा I.N.D.I.A. गठबंधन? सीट बंटवारे से नाराज RJD ने दिखाए तेवर, अकेले चुनाव लड़ने की दी धमकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।