Get App

चिदंबरम को फिलहाल तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाएगा: SC

सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को कहा कि अंतरिम प्रोटेक्शन के लिए ट्रायल कोर्ट में अपनी याचिका दायर करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2019 पर 9:00 AM
चिदंबरम को फिलहाल तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाएगा: SC

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को तिहाड़ जेल जाने से राहत दे दी है। कोर्ट ने 2 सितंबर को कहा कि चिदंबरम को फिलहाल तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को कहा कि अंतरिम प्रोटेक्शन के लिए ट्रायल कोर्ट में अपनी याचिका दायर करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर ट्रायल कोर्ट उनकी याचिका खारिज कर देती है तो उनकी CBI कस्टडी 5 सितंबर तक बढ़ जाएगी।

चिदंबरम की तरफ से पैरवी करने वाले कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि चिदंबरम को तिहाड़ जेल नहीं भेजना चाहिए। उन्होंने कहा, वे 74 साल के हैं। उन्हें हाउस अरेस्ट रख सकते हैं लेकिन किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर उन्हें तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें