झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ती मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को 5 दिन की प्रवर्तन निदेशालय हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट (SC) ने धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।
