Karnataka: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि ‘जातीय जनगणना’ नाम से चर्चित कर्नाटक का सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सर्वेक्षण सही ढंग से नहीं कराया गया है। ऐसे में राज्य की कांग्रेस सरकार से अपील की है कि वो नए सिरे से सर्वेक्षण कराए और तथ्यों को लोगों के सामने रखे। कर्नाटक में दबदबा रखने वाले दो समुदायों (वोक्कलिगा और लिंगायत) ने भी इस सर्वेक्षण को अस्वीकार कर दिया है। इसके साथ ही मांग की है कि इसे खारिज कर नये सिरे से सर्वेक्षण कराया जाए।
