Karnataka elections 2023: बजरंग दल विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) ने रविवार को कहा कि कर्नाटक चुनाव से संबंधित उनकी पार्टी के घोषणा-पत्र में यह कतई नहीं कहा गया है कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में संगठन (बजरंग दल) पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि हालांकि नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के खिलाफ कानून के दायरे में निर्णायक कार्रवाई किए जाने का वादा जरूर किया गया है। चिदंबरम ने BJP के उस दावे को खारिज कर दिया कि कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाना चाहती है।
