LAHDC Election: कारगिल में LAHDC चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 2019 में अलग होने के बाद पहली बार मतदान

LAHDC Election: कारगिल में LAHDC चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। 5 अगस्त 2019 को सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया था। 30 सदस्यों वाली पहाड़ी परिषद की 26 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 95,388 मतदाता है। जहां करीब 85 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां पहली बार वोटिंग हो रही है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 11:42 AM
LAHDC Election: नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस (Congress) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

LAHDC Election: दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा स्थान (Inhabited Place) द्रास इस समय चुनावी बुखार की चपेट में है। यहां मतदान जारी हैं। अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए जाने के बाद कारगिल में यह पहला लद्दाख विकास परिषद का चुनाव है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस (Congress) ने चुनाव से पहले गठबंधन का ऐलान किया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 17 और कांग्रेस ने 22 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इस चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। नई परिषद का गठन 11 अक्टूबर से पहले कर लिया जाएगा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के फिरोज अहमद खान (Feroz Ahmad Khan) की अध्यक्षता वाली मौजूदा परिषद ने 1 अक्टूबर को अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। यहां मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो चुके हैं, जो कि शाम 4 बजे तक चलेंगे। कुल 95,388 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 46,762 महिला मतदाता हैं।

85 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला


30 सदस्यों वाली हिल काउंसिल की 26 सीटों पर कुल 85 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए जिले में 278 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 114 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। वहीं 99 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। 65 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में हैं। BJP ने इस बार 17 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। पिछली बार BJP को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। बाद में 2 पीडीपी पार्षद शामिल हो गए थे। इससे बीजेपी के सीटों की संख्या 3 हो गई थी। वहीं आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है। जबकि 25 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं।

ED Raid on Sanjay Singh: AAP सांसद संजय सिंह के घर पर ED का छापा, तलाशी अभियान जारी

EVM के जरिए हो रही है वोटिंग

परिषद चुनाव के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force -CAPF) की अतिरिक्त कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी हैं। शांतिपूर्ण मतदान जारी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।