Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Shubham Sharma DECEMBER 08, 2022 / 9:12 PM IST

Live Gujarat Election Results 2022 Updates: प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- 'गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया'

Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दी है। गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 182 विधानसभा सीट में से 156 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस महज 17 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात में बड़ी जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) 5 सीटों पर सिमट गई है। नतीजों और रुझान को देखते हुए बीजेपी ने शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। बीजेपी गुजरात के अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने बताया कि 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ही दूसरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होंगे

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में लगातार 27 सालों के शासन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत (BJP Historical Win In Gujarat Election 2022) दर्ज की है। बीजेपी को गुजरात विधानसभा में अधिकतम 127 सीटें साल 2002 के चुनाव में मिली थीं और 2017 के पिछले चुनाव में पार्टी विधायकों का आंकड़ा तीन अंकों को नहीं छू सका

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है
Gujarat Election Results 2022: गुजरात में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है
DECEMBER 08, 2022 / 9:10 PM IST

Gujarat Assembly Election Result Live Update : मतगणना समाप्त

चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 182 में से 156 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस महज 17 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात में बड़ी जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) 5 सीटों पर सिमट गई है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी (SP) 1 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

    DECEMBER 08, 2022 / 7:52 PM IST

    जनादेश का संदेश

    प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जनादेश में एक और संदेश है और वो यह कि समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर, राष्ट्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी करके, जो राजनीतिक दल तत्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता, देश की युवा पीढ़ी देख भी रही हैं और समझ भी रही हैं।

      DECEMBER 08, 2022 / 7:50 PM IST

      Gujarat Election Results 2022: युवाओं ने जताया BJP पर भरोसा

      पीएम मोदी ने कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है। आज युवाओं ने जब बीजेपी को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है। संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा बीजेपी पर होता है।

        DECEMBER 08, 2022 / 7:45 PM IST

        Gujarat Election Results 2022: 'गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया'

        पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया, क्योंकि बीजेपी हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है। लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, क्योंकि बीजेपी देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश BJP को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है। जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर बीजेपी को वोट दिया है।

          DECEMBER 08, 2022 / 7:37 PM IST

          उपचुनाव पर क्या बोले पीएम?

          प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति ये स्नेह देश के अलग-अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश कर रहा है।

            DECEMBER 08, 2022 / 7:30 PM IST

            "जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है"

            Gujarat Election Results 2022: गुजरात में प्रचंड जीत के बाद दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं।

              DECEMBER 08, 2022 / 7:20 PM IST

              जेपी नड्डा का AAP पर निशाना

              BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का आपमान करने के लिए आई। वह नई पार्टी क्या करती थी? उनके एक नेता पेपर लेकर आए और भविष्यवाणी करते थे कि गुजरात में सरकार उनकी पार्टी की आ रही है। ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंक ता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

                DECEMBER 08, 2022 / 6:34 PM IST

                BJP दफ्तर पहुंचे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह

                गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह BJP के मुख्यालय पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी पहुंचने वाले हैं।

                  DECEMBER 08, 2022 / 6:13 PM IST

                  गुजरात में करारी हार के बाद राहुल गांधी का ट्वीट

                  गुजरात में करारी हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे।"

                    DECEMBER 08, 2022 / 5:09 PM IST

                    गुजरात में प्रचंड बहुमत के लिए PM मोदी ने जनता को दिया धन्यवाद

                    गुजरात चुनाव में भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।"

                      DECEMBER 08, 2022 / 5:08 PM IST

                      गुजरात में हार पर AAP का बयान

                      AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी ने कहा कि मुझे गर्व है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने हमें वोट किया है, ये बहुत बड़ी बात है। इससे पहले मेरी जीत तब हो गई थी जब बीजेपी ने स्कूल पर बात करनी शुरू कर दी थी। पहली बार में मेरे 5-6 उम्मीदवार विधायक बन रहे हैं।

                        DECEMBER 08, 2022 / 4:32 PM IST

                        Gujarat Assembly Election Results 2022 Live Updates: चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में BJP 97 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 59 सीटों पर आगे चल रही है

                          DECEMBER 08, 2022 / 4:18 PM IST

                          सूरत से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने कहा कि गुजरात विकास की राजनीति के लिए वोट करता है। कुछ साल पहले यहां वोट बैंकिंग, बांटो और राज करो की राजनीति चलती थी जिससे लोग तंग आ गए थे और उन्होंने बीजेपी को वोट देना शुरू कर दिया था।

                            DECEMBER 08, 2022 / 4:06 PM IST

                            जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को वोट दिया: भूपेंद्र पटेल

                            गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जबरदस्त जीत की ओर बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय दिया और कहा कि राज्य की जनता ने चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को नकार दिया।

                              DECEMBER 08, 2022 / 3:44 PM IST

                              Gujarat Election Results 2022 Live Updates: गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा का इस्तीफा

                              गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की इतनी बुरी हार के बाद कांग्रेस के गुजरात प्रभारी डॉ. रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है।

                                DECEMBER 08, 2022 / 3:30 PM IST

                                Gujarat Election Results 2022 Live Updates: 'हम गुजरात के लोगों की सेवा करेंगे'

                                गांधीनगर दक्षिण सीट से भाजपा के उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर कहा कि गांधीनगर दक्षिण सीट से BJP के उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर कहते हैं, बीजेपी ने गुजरात का विकास किया है। हम गुजरात के लोगों की सेवा करेंगे। यह बंपर जीत है। हमने पहले भी कहा था कि हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

                                  DECEMBER 08, 2022 / 2:37 PM IST

                                  Gujarat Election Results 2022 Live Updates: रिवाबा जडेजा ने किया रोड शो

                                  जामनगर उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह आप उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं।

                                    DECEMBER 08, 2022 / 2:31 PM IST

                                    Gujarat Election Results 2022 Live Updates: AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी हारे

                                    गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव हारे गए हैं। BJP के अयार मुलुभाई हरदासभाई बेरा ने उन्हें हराया।

                                      DECEMBER 08, 2022 / 2:23 PM IST

                                      Gujarat Election Results 2022 Live Updates: चुनाव आयोग के नए आंकड़े

                                      चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीट पर जीत दर्ज़ कर 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

                                        DECEMBER 08, 2022 / 2:20 PM IST

                                        Gujarat Chunav Result 2022: गुजरात में 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथग्रहण, PM मोदी भी होंगे शामिल

                                        भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, पढ़ें पूरी खबर

                                          DECEMBER 08, 2022 / 2:14 PM IST

                                          Gujarat Election Results 2022 Live Updates: BJP की रिकॉर्ड जीत पर क्या बोले अमित शाह?

                                          इस ऐतिहासिक जीत पर गुजरात की जनता को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में मिली इस भव्य जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल जी और अथक परिश्रम करने वाले गुजरात बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

                                          गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने BJP को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

                                          गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी जी की BJP को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं।

                                            DECEMBER 08, 2022 / 2:03 PM IST

                                            Gujarat Election Results 2022 Live Updates: क्या बोले गुजरात सीएम

                                            बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

                                            गुजरात की जनता ने प्रचंड बहुमत से BJP की सरकार बनाने का संकल्प कर लिया था।

                                            आज मैं नतमस्तक होकर आभार प्रकट करता हूं।

                                            गुजरात में बीजेपी ने विकास करके दिखाया है।

                                            मैं माननीय पीएम मोदी और नड्डा जी का आभार प्रकट करता हूं।

                                            कार्यकर्ता घर घर गए उन्होंने पार्टी का संदेश और विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाया। निस्वार्थ योगदान दिया है।

                                            गुजरात की जनता जानती है कि गुजरात का विकास मोदी जी के नेतृत्व वाली गुजरात की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है.’

                                              DECEMBER 08, 2022 / 1:49 PM IST

                                              Gujarat Election Results 2022 Live Updates: लोगों ने एक बार फिर BJP पर अटूट भरोसा दिखाया

                                              गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब साफ हो चुका है। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।

                                                DECEMBER 08, 2022 / 1:47 PM IST

                                                Gujarat Election Results 2022 Live Updates: क्या बोले गुजरात BJP अध्यक्ष-

                                                मैं गुजरात में बीजेपी के लिए व्यापक अभियान चलाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

                                                गुजरात के लोगों ने पहले ही बीजेपी सरकार को फिर से चुनने का मन बना लिया था।

                                                यह केंद्र और गुजरात में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की जीत है।

                                                दूसरी पार्टियों ने कभी पूरे न होने वाले वादे करके गुजरात की जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें करारा जवाब मिला।

                                                  DECEMBER 08, 2022 / 1:41 PM IST

                                                  Gujarat Election Results 2022 Live Updates: गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण

                                                  गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात में 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के सीएम शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

                                                    DECEMBER 08, 2022 / 1:21 PM IST

                                                    Gujarat Election Results 2022 Live Updates: वीरमगाम से हार्दिक पटेल की जीत

                                                    वीरमगाम से हार्दिक पटेल की जीत। उन्होंने कहा कि ये जीत विकास के मॉडल की है। गुजरात की जनता चाहती है आज हमारा राज्य देश में पहले स्थान पर है और आने वाले दिनों में विश्व में पहले स्थान पर हो। इस कारण जनता ने एक बार फिर कहा है कि भाजपा की सरकार बने और आने वाले 10 सालों में गुजरात कैसा हो उसपर काम करें।

                                                      DECEMBER 08, 2022 / 1:12 PM IST

                                                      Gujarat Election Results 2022 Live Updates: AAP के CM उम्मीदवार 14,761 वोटों से पीछे

                                                      गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से 14,761 मतों से पीछे चल रहे हैं। मतगणना अभी जारी है।

                                                        DECEMBER 08, 2022 / 1:00 PM IST

                                                        Gujarat Election Results 2022 Live Updates: 'गुजरात की जनता बीजेपी के साथ थी और आगे भी रहेगी'

                                                        बीजेपी उम्मीदवार रीवाबा रवींद्र जडेजा ने कहा कि गुजरात में BJP जिस तरह से 27 साल से कार्यरत है और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को बीजेपी के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता बीजेपी के साथ थी और आगे भी रहेगी।

                                                          DECEMBER 08, 2022 / 12:50 PM IST

                                                          Gujarat Election Results 2022 Live Updates: 'गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं'

                                                          गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी जोड़ी है।

                                                          हर्ष ने आगे कहा, "इस चुनाव में भी विपक्ष ने मेरी इस धरती को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जनता ने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों का जनादेश ये साफ करता है कि यहां गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।"

                                                            DECEMBER 08, 2022 / 12:37 PM IST

                                                            Gujarat Election Results 2022 Live Updates: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े

                                                            चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 151 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 2 सीटों और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

                                                              DECEMBER 08, 2022 / 12:34 PM IST

                                                              Gujarat Election Results 2022 Live Updates: 'AAP BJP की B-टीम'

                                                              छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि AAP कहती थी कि कांग्रेस बिल्कुल साफ है और गुजरात में AAP की सरकार बन रही है, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है लेकिन फिर हमें मतगणना के आखिरी राउंड तक इंतजार करना चाहिए। धीरे-धीरे सबको पता चल रहा है कि AAP BJP की B-टीम है।

                                                                DECEMBER 08, 2022 / 12:30 PM IST

                                                                Gujarat Election Results 2022 Live Updates: रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा 19820 वोटों से आगे

                                                                क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और BJP की उम्मीदवार रिवासिंह हरदेवसिंह सोलंकी (रिवाबा रवींद्रसिंह जडेजा) ने AAP के करशनभाई करमूर (अहीर करशनभाई परबतभाई करमूर) के खिलाफ 19,820 वोटों की भारी बढ़त बना ली है।

                                                                क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवबा जडेजा जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने करशनभाई कर्मूर और कांग्रेस से बिपेंद्र सिंह चतुर मैदान में हैं। यह रिवबा जडेजा का यह पहला चुनाव है। बीजेपी ने मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काटकर रिवबा को उम्मीदवार बनाया है।

                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 12:22 PM IST

                                                                  Gujarat Election Results 2022 Live Updates: दाहोद विधानसभा सीट से BJP की जीत

                                                                  गुजरात की दाहोद विधानसभा सीट से बीजेपी के बच्चूभाई किशोरी ने कांग्रेस के हर्षद निनामा को 29,350 वोटों से हराया।

                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 12:13 PM IST

                                                                    Gujarat Election Results 2022 Live Updates: मोरबी से BJP के कांतिलाल अमृतिया जीत की ओर

                                                                    मोरबी विधानसभा सीट से बीजेपी के कांतिलाल अमृतिया जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

                                                                    कांतिभाई अमृतिया गुजरात की राजनीति में कानाभाई के नाम से जाने जाते हैं। वे बीजेपी के टिकट पर पांच बार विधायक रहे हैं, लेकिन कुछ समय से राजनीति में गुमनाम थे। हालांकि, मोरबी पुल हादसे में उन्होंने नदी में कूद कर कई लोगों की जान बचाई थी। बीजेपी ने उन्हें मोरबी सीट से टिकट देकर पुरस्कृत किया। कांतिभाई अमृतिया मोरबी ने सीट से 1995, 1998, 2002, 2007 और 2012 में लगातार जीत दर्ज की थी। 2017 में वह कांग्रेस प्रत्याशी से परास्त हो गए।

                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 12:11 PM IST

                                                                      Gujarat Election Results 2022 Live Updates: प्रमुख उम्मीदवार- भूपेंद्रभाई पटेल को तगड़ी बढ़त

                                                                      गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल घाटलोडिया सीट तगड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वह दूसरी बार मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने अमीबेन याज्ञनिक और आप ने विजय पटेल को मैदान में उतारा था। 60 साल के भूपेंद्रभाई पटेल ने 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। भूपेंद्रभाई इस बार भी गुजरात में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं।

                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 11:51 AM IST

                                                                        Live Gujarat Election Results 2022 Updates: प्रमुख उम्मीदवार- कांग्रेस के ललित वासोया पीछे

                                                                        ललित वासोया कांग्रेस का पाटीदार चेहरा हैं। ललित वासोया धोराजी से विधायक हैं और दूसरी बार ताल ठोक रहे हैं, लेकिन वह अभी पीछे चल रहे हैं। वासोया बीजेपी के महेंद्रभाई पडलिया से पीछे हैं।

                                                                        वासोया पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक थे। उन्होंने 2017 में अपना पहला चुनाव लड़ा और BJP उम्मीदवार हरि पटेल को हराया था। हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस छोड़ने के बाद अटकलें लगी थीं कि ललित वासोया भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं, लेकिन वे पार्टी में बने रहे और कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। बीजेपी ने प्रोफेसर महेंद्र पडालिया को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से विपुल सखिया मैदान में हैं।

                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 11:44 AM IST

                                                                          Live Gujarat Election Results 2022 Updates: 'BJP विकास की राजनीति में भरोसा रखती है'

                                                                          केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "BJP विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। मैं समझता हूं कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।"

                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 11:36 AM IST

                                                                            Live Gujarat Election Results 2022 Updates: बीजेपी के महंत शंभुप्रसाद टुंडिया आगे

                                                                            महंत शंभुप्रसाद टुंडिया 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में गढ़ाडा (SC) सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं और अभी आगे चल रहे है। चुनाव आयोग में दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा खेती है। महंत टुंडिया की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है और उनकी उम्र 52 साल है। शंभुप्रसाद टुंडिया अहमदाबाद के जंजारका गांव के सवगुण समाधिस्थान के महंत हैं। वह 2014 से 2020 तक बीजेपी के राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने 2007 से 2012 तक गुजरात विधानसभा में दासदा की सीट का भी प्रतिनिधित्व किया, जो अब गढ़ाडा सीट से मैदान में हैं, जो एक एससी आरक्षित सीट है।

                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 11:34 AM IST

                                                                              Live Gujarat Election Results 2022 Updates: गुजरात में BJP की दमदार वापसी पर झूमा बाजार

                                                                              गुजरात की अगली विधानसभा के लिए मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर और ताकत के साथ सरकार बनाएगी। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिख रहा है, पढ़ें पूरी खबर...

                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 11:30 AM IST

                                                                                Gujarat Chunav Result 2022 LIVE Updates: जमालपुर खाडिया से कांग्रेस की जीत

                                                                                गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने खाता खोल लिया है। अहमदाबाद की जमालपुर खाडिया विधानसभा से इमरान खेड़ावाला ने जीत दर्ज की है।

                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 11:25 AM IST

                                                                                  Gujarat Chunav Result 2022: शाम को बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

                                                                                  गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी रिकॉर्ड बहुमत पर बरकरार है। इस बीच खबर ये आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। बीजेपी इस वक्त 155 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 11:18 AM IST

                                                                                    Gujarat Election Vote Counting:: हार्दिक पटेल ने कहा, BJP को मिलेंगी 135-145 सीटें

                                                                                    BJP नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया कि भाजपा इस बार गुजरात में 135-145 सीटें जीतेगी। गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुए थे। आज नतीजे आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 11:13 AM IST

                                                                                      Live UP Bypoll Election Results: भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के मुकाबले डिंपल यादव की बढ़त लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि मैनपुरी के पांचों विधानसभा क्षेतों में डिपंल शाक्य से आगे चल रही हैं। मतगणना शुरू होने के बाद से ही डिंपल ने बढ़त बना ली थी, यहां से लें पूरा अपडेट...

                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 11:12 AM IST

                                                                                        जलालपुर सीट पर BJP की जीत

                                                                                        Gujarat Election Results Live Updates: गुजरात में जलालपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार आरसी पटेल चुनाव जीत गए हैं। इस सीट से उन्होंने 2017 में भी जीत दर्ज की थी।

                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 11:09 AM IST

                                                                                          Gujarat Election Vote Counting: गुजरात का पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में

                                                                                          गुजरात चुनाव 2022 का पहला नतीजा आ गया है। ये पहली सीट बीजेपी की झोली में गई है। असारव से बीजेपी की उम्मीदवार दर्शना वाघेला ने जीत हासिल कर ली है।

                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 11:06 AM IST

                                                                                            जिग्नेश मेवानी वडगाम से पीछे चल रहे हैं

                                                                                            कांग्रेस पार्टी के दलित नेता जिग्नेश मेवानी वडगाम में BJP के मणिभाई वाघेला से पीछे चल रहे हैं।

                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 10:59 AM IST

                                                                                              चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक-

                                                                                              बीजेपी 182 में से 152 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                              कांग्रेस -18

                                                                                              AAP- 7

                                                                                              अन्य -5

                                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 10:51 AM IST

                                                                                                कांग्रेस के गिरते आंकड़ों पर नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि ये सही नहीं। पार्टी ने कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देखे, लेकिन दूसरे में नहीं। यह देखने की हमारी कोशिश होगी कि जहां परिणाम अच्छे हैं, वहां कैसे स्थिति में सुधार किया जा सकता है और जहां उम्मीद के मुताबिक नहीं है वहां क्या किया जा सकता है।

                                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 10:47 AM IST

                                                                                                  चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

                                                                                                  चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 149 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 18 सीटों, आम आदमी पार्टी 8 सीटों, निर्दलीय 3 सीटों पर, और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है।

                                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 10:46 AM IST

                                                                                                    Gujarat Election Vote Counting: गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहे

                                                                                                    गुजरात चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत का कारण सुशासन और विकास है। लोगों को सुरक्षा मिली हुई है। कानून-व्यवस्था सुधरी और विकास हुआ है, तो लोगों को अच्छा लगता है। गुजरात में आज इतिहास बनने जा रहा है।

                                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 10:41 AM IST

                                                                                                      हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है- राजनाथ सिंह

                                                                                                      गुजरात में भाजपा को साफ बढ़त मिलने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है। गुजरात में प्रो-इंकंबेंसी है।

                                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 10:39 AM IST

                                                                                                        Gujarat Election Results Live Updates: गुजरात मॉडल को स्वीकार कर रहा देश

                                                                                                        गुजरात चुनाव के रुझान पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया है और इस मॉडल को देश में भी अब लोग स्वीकार कर रहे हैं। यह एक रिकॉर्ड इतिहास में से एक है। मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद करता हूं।

                                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 10:37 AM IST

                                                                                                          गांधीनगर दक्षिण से BJP उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर आगे

                                                                                                          गांधीनगर दक्षिण से BJP उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर 4 राउंड के बाद 3500 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 10:30 AM IST

                                                                                                            Gujarat Election Vote Counting: किस पार्टी का अब तक कितना वोट शेयर

                                                                                                            BJP-53.77%

                                                                                                            कांग्रेस 26.63%

                                                                                                            AAP- 12.71%

                                                                                                            AIMIM- 0.43%

                                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 10:26 AM IST

                                                                                                              चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 147 सीटों पर आगे। कांग्रेस को 19, AAP को छह और अन्य को चार सीटों पर बढ़त।

                                                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 10:19 AM IST

                                                                                                                मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया आगे

                                                                                                                मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर अक्टूबर में मोरबी पुल के ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।

                                                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 10:10 AM IST

                                                                                                                  मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं

                                                                                                                  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 10:09 AM IST

                                                                                                                    LIVE Himachal Pradesh Chunav Result 2022

                                                                                                                    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या कहते हैं रुझान...पढें सभी लाइव अपडेट्स

                                                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 10:04 AM IST

                                                                                                                      Gujarat Election Results Live Updates: इन प्रमुख चेहरों पर भी एक नजर

                                                                                                                      खंभालिया सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ईशु दान गढवी 3000 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                      वीरमगाम सीट पर बीजेपी के हार्दिक पटेल 11000 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                      सूरत पश्चिम से बीजेपी के पूर्णेश मोदी आगे।

                                                                                                                      वडगाम सीट पर जिग्नेश मेवानी पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 10:03 AM IST

                                                                                                                        Gujarat Election Vote Counting: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 13500 वोट से आगे

                                                                                                                        गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 13500 वोट से आगे चल रहे हैं। घाटलोड़िया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने हार तय मानकर मैदान छोड़ा।

                                                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 9:48 AM IST

                                                                                                                          गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी 8000 वोटों से आगे

                                                                                                                          गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी मजूरा विधानसभा सीट पर 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पोरबंदर सीट पर बीजेपी के बड़े नेता बाबू बोखिरिया कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया से पीछे हैं।

                                                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 9:41 AM IST

                                                                                                                            Gujarat Election Results Live Updates: रुझानों में बीजेपी के रिकॉर्ड बहुमत

                                                                                                                            गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में रुझानों में बीजेपी के रिकॉर्ड बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी फिलहाल 136 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल ही है। जबिक AAP को महज 12 सीटों पर बढ़त है।

                                                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 9:25 AM IST

                                                                                                                              आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर आगे

                                                                                                                              गुजरात में आम आदमी पार्टी रुझानों में अब धीरे-धीर आगे बढ़ रही है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी 13 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 9:19 AM IST

                                                                                                                                चुनाव आयोग की आधिकारिक आंकड़े

                                                                                                                                चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, BJP 18 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 3 पर और AAP 2 सीट पर आगे चल रही है।

                                                                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 9:17 AM IST

                                                                                                                                  Gujarat Assembly Election 2022 Live Updates

                                                                                                                                  गुजरात की मोरबी में बीजेपी के कांति अमृतिया आगे।

                                                                                                                                  वडोदरा की 10 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे।

                                                                                                                                  वाव सीट पर कांग्रेस की गेनी बेन ठाकोर आगे।

                                                                                                                                  वलसाड की पारडी सीट पर वित्त मंत्री कनू भाई देसाई आगे।

                                                                                                                                  जसदन सीट पर बीजेपी के कुंवरजी बावलिया पीछे।

                                                                                                                                  पाटन जिले की राधनपुर सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार लविंगजी ठाकोर 2200 वोट से आगे।

                                                                                                                                  महिसागर जिले की लुणावाडा सीट पर पहले राउंड में बीजेपी आगे।

                                                                                                                                  महिसागर जिले की बालासिनोर विधानसभा में कांग्रेस आगे।

                                                                                                                                  गांधीनगर उत्तर सीट पर पहले राउंड के अंत में कांग्रेस आगे।

                                                                                                                                  अहमदाबाद की वीरमगाम सीट पर आम आदमी पार्टी के अमर सिंह ठाकोर एक राउंड के बाद 200 वोट से आगे।

                                                                                                                                  वडोदरा की मांजल पुर सीट पर बीजेपी के योगेश पटेल आगे।

                                                                                                                                  डभोई सीट पर बीजेपी के शैलेश मेहता आगे।

                                                                                                                                  महिसागर की संतरामपुर विधानसभा पर निर्दलीय उम्मीदवार बाबू डामोर आगे।

                                                                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 9:06 AM IST

                                                                                                                                    Gujarat Election Results Live Updates: हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं

                                                                                                                                    वीरमगाम विधानसभा सीट पर BJP के उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार लाखाभाई भारवाड़ पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 9:04 AM IST

                                                                                                                                      Gujarat Election Vote Counting: चुनाव आयोग के असल आंकड़े

                                                                                                                                      सुबह 9 बजे चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, BJP 3 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 2 पर और AAP 1 सीट पर आगे चल रही है।

                                                                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 9:01 AM IST

                                                                                                                                        Gujarat Election Results Live Updates: गुजराज AAP अध्यक्ष पीछे, तीन सीटों पर आगे पार्टी

                                                                                                                                        रुझानों में काफी देर बाद आम आदमी पार्टी को तीन सीटों पर बढ़त मिली है। गुजरात AAP के अध्यक्ष गोपाल इटालिया अपनी सीट कतारगाम सीट पर पीछे चल रहे हैं। राज्य में चार सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 8:50 AM IST

                                                                                                                                          गुजरात के मंत्री और सूरत पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने कहा कि BJP रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसे अधिकतम सीटें और उच्चतम मतदान प्रतिशत मिलेगा। हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से भारी अंतर से आगे होंगे। बीजेपी की भारी जीत होगी।

                                                                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 8:46 AM IST

                                                                                                                                            'आज रात जयपुर शिफ्ट किए जाएंगे कांग्रेस के जीते हुए विधायक'

                                                                                                                                            राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात के जीते हुए विधायक आज रात जयपुर शिफ्ट किए जाएंगे। हालांकि, गुजरात के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है और कांग्रेस काफी पीछे है।

                                                                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 8:31 AM IST

                                                                                                                                              Gujarat Assembly Election 2022: शुरुआती रुझान में बहुमत पर बीजेपी

                                                                                                                                              गुजरात में वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। BJP 120 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुला है।

                                                                                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 8:28 AM IST

                                                                                                                                                जामनगर से बीजेपी की उम्मीदवार और क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं।

                                                                                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 8:05 AM IST

                                                                                                                                                  गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

                                                                                                                                                  उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की भी मतगणना शुरू हुई।

                                                                                                                                                  गुजरात से आया पहला रुझान। चार सीटों के रुझान आ गए हैं। तीन सीटों पर बीजेपी, तो एक सीट पर कांग्रेस आगे।

                                                                                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 7:49 AM IST

                                                                                                                                                    135-145 सीट मिलेंगे हमें- हार्दिक पटेल

                                                                                                                                                    बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा कि काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 सालों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। वे 'कमल' का बटन दबाते हैं, क्योंकि बीजेपी के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया।

                                                                                                                                                    वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? तो उन्होंने कहा- 135-145, हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं। क्या आपको कोई शक है?

                                                                                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 7:37 AM IST

                                                                                                                                                      गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी, जिसके पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को हुआ था। जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को हुआ था।

                                                                                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 7:25 AM IST

                                                                                                                                                        गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। गुजरात विधानसभा में 182 सीटों के लिए दो फेज़ में मतदान किए गए थे।

                                                                                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 7:17 AM IST

                                                                                                                                                          Gujarat Election Vote Counting: इसबार कैसे रहा मतदान?

                                                                                                                                                          गुजरात ने 182 विधानसभा सीटों के लिए हाल ही में खत्म हुए चुनावों में 64.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसबार 2017 के चुनावों में दर्ज मतदान की तुलना में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट थी।

                                                                                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 7:14 AM IST

                                                                                                                                                            प्रमुख उम्मीदवार: OBC नेता अल्पेश ठाकोर पर सभी की निगाहें गांधीनगर दक्षिण से लड़ा चुनाव

                                                                                                                                                            इस साल प्रमुख उम्मीदवारों में से एक अल्पेश ठाकोर हैं, जो 2017 के चुनावों के दौरान गुजरात में बीजेपी विरोधी चेहरों में से एक थे। ठाकोर 2019 में बीजेपी में शामिल हुए और गांधीनगर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 के बाद के उपचुनाव में अपनी राधनपुर सीट हार गए। उनका मुकाबला पाटीदार नेताओं दौलत पटेल (AAP) और कांग्रेस के नेता डॉ . हिमांशु वी पटेल से है।

                                                                                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 7:06 AM IST

                                                                                                                                                              Gujarat Election Vote Counting: कैसा रहा 2017 का रिकॉर्ड?

                                                                                                                                                              2017 के विधानसभा चुनावों में, BJP ने 99 सीटें और कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं, जबकि दो सीटें BTP, एक NCP और तीन निर्दलीयों के खाते में गईं। एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार BJP को 117-151 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटों के बीच जीतने की भविष्यवाणी की गई थी। आम आदमी पार्टी को दो से 13 सीटों के बीच कुछ भी हासिल करने का अनुमान लगाया गया था। गुजरात में बहुमत का आंकड़ा 92 है।

                                                                                                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 7:02 AM IST

                                                                                                                                                                अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।