Lok Sabha Elections 2024: राजनीतिक गलियारों में एक बात हमेशा से कही जाती है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश (UP) से होकर गुजरता है। इसका मतलब है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) में जिसने उत्तर प्रदेश जीत लिया, उसकी सरकार बनना तय है। हालांकि, इस बार एक और राज्य चर्चाओं में रहने वाला है और वो है महाराष्ट्र (Maharashtra), जहां लोकसभा की 48 सीट हैं। राज्य में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना (Shivsena) और NCP की गठबंधन सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।
