कहीं बढ़ी युवा वोटर्स की संख्या, तो कहीं महिलाओं का दबदबा कायम, लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट आई

Lok Sabha Elections 2024: इस लोकसभा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो रहा है। 2019 में चुनावों की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ और वोटों की गिनती 23 मई को हुई। यहां आपको उन पांच राज्यों-दिल्ली, बिहार, कर्नाटक, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के वोटर लिस्टी के बारे में जानकारी मिलेगी

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lok Sabha Election 2024: राज्यों के चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है

Lok Sabha Elections 2024: देश में अब लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच कई राज्यों के चुनाव आयोग (Election Commission) ने फाइनल वोटर लिस्ट (Electoral Rolls) जारी कर दी है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 की तुलना में, कम से कम पांच राज्यों में 2019 की तुलना में 18-19 साल की उम्र के ज्यादा मतदाता हैं। ये पांच राज्य हैं- दिल्ली, बिहार, कर्नाटक, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश।

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में महिला मतदाताओं का दबदबा कायम है। इस बार मणिपुर की वोटर लिस्ट में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) ने 1 जनवरी, 2024 के संदर्भ में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिविजन जारी किया गया है।

राहुल गांधी पर दर्ज होगी FIR! असम के CM ने DGP को दिए निर्देश, कांग्रेस नेता पर भीड़ को उकसाने का आरोप


दिल्ली में 2019 में रजिस्टर्ड 18 से 19 साल के बीच के 97,000 वोटर्स के मुकाबले इस बार 1.47 लाख हैं। आंध्र प्रदेश में, संख्या 5.39 लाख से बढ़कर 8.13 लाख हो गई है, और बिहार में, यह 2019 में 5.79 लाख से बढ़कर 2024 में 7.79 लाख हो गई है।

कर्नाटक में, ये आंकड़ा 7.12 लाख से बढ़कर 10.34 लाख हो गया है, जबकि उत्तराखंड में 85,673 से बढ़कर 1.29 लाख हो गया है। तमिलनाडु में, 18-19 के बीच के वोटर्स की संख्या 2019 और 2024 के बीच 8.98 लाख से घटकर 5.26 लाख हो गई है।

आइए डालें कुछ राज्यों के वोटर्स के आंकड़ों पर एक नजर:

राजधानी में वोटर्स की संख्या बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी में मतदाताओं की कुल संख्या 2019 में 1.36 करोड़ से बढ़कर इस बार 1.47 करोड़ हो गई है। इस दौरान पुरुष मतदाताओं की संख्या 75.56 लाख से बढ़कर 79.86 लाख हो गई है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 61.38 लाख से बढ़कर 67.30 लाख हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे जेंडर की कैटेगरी में वोटर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है, 2019 में 93 से बढ़कर 2024 में वोटर्स की संख्या 1,176 हो गई। राज्य में मतदाताओं का जेंडर रेश्यू 2019 के 812 से बढ़कर इस बार 843 हो गया है।

तमिलनाडु में महिलाओं का दबदबा कायम

तमिलनाडु में वोटर लिस्ट में महिलाओं का दबदबा जारी है। 2019 में 5.91 करोड़ मतदाता थे, जिनमें 2.92 करोड़ पुरुष और 2.98 करोड़ महिला मतदाता शामिल थे। इस बार फाइनल वोटर लिस्ट में 6.18 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.03 करोड़ पुरुष और 3.14 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं।

तीसरे जेंडर के वोटर्स की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है, जो 2019 में 5,472 थी और अब बढ़कर 8,294 हो गई।

शोलिंगनल्लूर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 6.60 लाख है। राज्य CEO के अनुसार, फाइनल लिस्ट में 3,480 विदेशी मतदाता हैं और इस स्पेशल समरी पीरियड में 71 नए नाम जोड़े गए हैं।

बिहार में तीसरे जेंडर के वोटर्स में गिरावट

2019 में राज्य में 7.06 करोड़ मतदाता थे, जिनमें 3.73 करोड़ पुरुष और 3.32 महिलाएं शामिल थीं। इस बार वोटर्स की संख्या बढ़कर 7.64 करोड़ हो गई है, जिसमें 4 करोड़ पुरुष और 3.64 करोड़ महिलाएं।

तीसरे जेंडर की कैटेगरी में मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है, 2019 में 2,406 से बढ़कर 2024 में 2,290 हो गई। राज्य का वोटर लिस्ट जेंडर रेश्यू 2019 में 892 से बढ़कर इस बार 909 हो गया है।

उत्तराखंड में बढ़ी वोटर की संख्या

2019 में 76.28 लाख मतदाताओं से बढ़कर, 2024 में राज्य में 82.43 लाख वोटर्स हैं। 2019 और 2024 के बीच सभी कैटेगरी में वोटर्स की संख्या बढ़ी है - पुरुष 39.84 लाख से 42.70 लाख, महिलाएं 36.43 लाख से 39.72 लाख, और तीसरे जेंडर के वोटर्स 203 से 286 हो गए।

कर्नाटक में क्या है वोटर्स की संख्या?

राज्य की 2024 की फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार, 5.37 करोड़ मतदाता हैं, जो 2019 में 5.03 करोड़ से ज्यादा है। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.54 करोड़ से बढ़कर 2.69 करोड़ हो गई है, जबकि महिलाओं की संख्या 2.48 करोड़ से बढ़कर 2.68 करोड़ हो गई है।

मणिपुर में महिला वोटर्स की संख्या में गिरावट

मणिपुर में 2019 के मुकाबले इस बार महिला वोटर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। पांच साल पहले, राज्य में 19.30 लाख मतदाता थे, जिसमें 9.93 लाख पुरुष और 9.90 लाख महिलाएं थीं।

सोमवार को जारी की गई फाइनल लिस्ट के अनुसार, राज्य में 20.26 लाख मतदाता हैं - 9.79 लाख पुरुष और 10.46 लाख महिलाएं। तीसरे जेंडर के मतदाताओं की संख्या भी इस बार काफी बढ़ी है - 2019 में 26 से बढ़कर 2024 में 239 हो गई।

आंध्र प्रदेश में भी महिला वोटर आगे

4.07 करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2019 की फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार, राज्य में 3.69 करोड़ मतदाता थे- 1.83 करोड़ पुरुष और 1.86 करोड़ महिलाएं।

इस बार 4.07 करोड़ मतदाताओं में से 2 करोड़ पुरुष, जबकि 2.07 करोड़ महिलाएं हैं। राज्य में तीसरे लिंग के वोटर में गिरावट दर्ज की गई है - 2019 में 3,761 से 2024 में 3,481।

इस लोकसभा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो रहा है। 2019 में चुनावों की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ और वोटों की गिनती 23 मई को हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।