Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का मेगा प्लान! 4 फरवरी से शुरू करेगी 'गांव चलो अभियान', PM मोदी करेंगे 140 रैलियां

Lok Sabha Elections 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन से चुनाव की तैयारी कर रही BJP ने पूरे देश को लोकसभा सीट वाइज 146 क्लस्टरों में बांट दिया है। एक-एक क्लस्टर में 2 से 4 लोकसभा सीटों को रखा गया है। इन क्लस्टरों की जिम्मेदारी पार्टी ने अपने 300 महत्वपूर्ण नेताओं को दी है।

अपडेटेड Jan 19, 2024 पर 3:00 PM
PM मोदी के लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में 140 रैलियों में भाग लेने की संभावना है

Lok Sabha Elections 2024: केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी की नजर इस बार ग्रामीण वोटरों पर अधिक है। गांव के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए बीजेपी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 4 फरवरी से 'गांव चलो अभियान (Gaaon Chalo Abhiyan)' शुरू करने जा रही है। 4 से 11 फरवरी के बीच यह अभियान चलेगा जिसका फोकस गांव पर रहने वाला है। इस अभियान के तहत पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ कार्यकर्ता गांवों में डेरा डालेंगे और 24 घंटे वहीं रहेंगे। इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में 140 से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रमों और रैलियों में भाग लेने की संभावना है।

543 सीटों का किया बंटवारा

BJP के 300 कार्यकर्ताओं (नेताओं) में लोकसभा की 543 सीटों का बंटवारा किया गया है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से 300 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। देशभर के उन प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तारीखों के आधार पर ही मतगणना की तारीख से लेकर आज तक के काम का रिवर्स टाइम टेबल बनाया है कि किस तिथि तक कौन-कौन सा काम करना जरूरी है और किस तारीख तक क्या-क्या करना है।


लाभार्थियों से संपर्क करने, नए मतदाताओं से संपर्क कर उन तक 2014 के पहले के भारत और 2014 के बाद के बदले हुए विकसित भारत की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ पिछड़े, दलित, आदिवासी, युवा और महिलाओं तक सरकार द्वारा उनके लिए किए गए काम की जानकारी पहुंचाने के तौर-तरीकों पर रणनीति बनाई गई है। BJP ने दक्षिण भारत के राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों के लिए अलग से विशेष रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें- यासीन मलिक ने 1990 में की थी IAF के 4 अधिकारियों की हत्या, गवाह ने 'मुख्य शूटर' के रूप में पहचाना

2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन से चुनाव की तैयारी कर रही BJP ने पूरे देश को लोकसभा सीट वाइज 146 क्लस्टरों में बांट दिया है। एक-एक क्लस्टर में 2 से 4 लोकसभा सीटों को रखा गया है। इन क्लस्टरों की जिम्मेदारी पार्टी ने अपने 300 महत्वपूर्ण नेताओं को दी है। भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी आलाकमान ने इन्हीं 300 नेताओं को देशभर से बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।