Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर ये कहा जाता है कि ये पार्टी हमेशा चुनावी मोड में होती है, यानि इसे कभी भी चुनाव मैदान में उतार लीजिए, ये हमेशा तैयार रहेगी। अब देखिए इधर राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा हुई और इसके तीन दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चुनावी बिगुल फूंक दिया और BJP ने अपना चुनाव अभियान भी शुरू कर दिया। पार्टी ने इस अभयान की थीम दी है- 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।' बुलंदशहर में PM मोदी ने पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट भी दिए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी बात कही- मोदी चुनाव का नहीं विकास का बिगुल फूंकता है।
