INDIA Bloc Row: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A ब्लॉक के भीतर सीट बंटवारे को लेकर आंतरिक कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के लिए सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गुट के भीतर खासकर कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कलह देखने को मिल रही है। I.N.D.I.A गठबंधन में कुल 28 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। बंगाल में TMC, कांग्रेस और CPI(M) अलायंस में सहयोगी दल हैं। हालांकि, गठबंधन के बाद से स्थानीय स्तर पर तीनों दलों के बीच बयानबाजी नहीं थम रही है।
