Azaan: यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अजान सुनते ही अचानक रोक दिया अपना भाषण, वीडियो हुआ वायरल

Azaan और लाउडस्पीकर को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BJP समर्थक ने इस पूरे वाकए का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने अजान (Azaan) के वक्त अचानक अपना भाषण रोक दिया। डिप्टी सीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अजान और लाउडस्पीकर को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच पाठक के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel prices: आज पेट्रोल-डीजल के दाम हुए जारी, जानें कितनी है आपके शहर में कीमत


इस दौरान भाषण देते समय जब उन्होंने एक मस्जिद से अजान की आवाज सुनी तो वह चुप हो गए। इतना ही नहीं उन्होंने पूरा अजान खत्म होने के बाद ही अपने संबोधन को आगे बढ़ाया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

एक बीजेपी समर्थक ने इस पूरे वाकए का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स अजान के वक्त भाषण रोकने की ब्रजेश पाठक के इस कदम की तारीफ कर रहा है। वीडियो में समर्थक कहता सुनाई दे रहा है कि बहुत ही अच्छी पहल देखने को मिल रही है कि ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण रोक दिया है, क्योंकि अजान शुरू हो गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर तीन मई तक बंद हो जाने चाहिए, नहीं तो उनके कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। राज ठाकरे के इस बयान के बाद देशभर में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर बहस छिड़ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।