मध्य प्रदेश: मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के लिए खरीदी गईं 4.75 करोड़ रुपए की 30 नई SUV

प्रदेश सरकार के बेड़े में एक नया प्लेन भी शामिल होने वाला है। प्लेन खरीदने के लिए राज्य सरकार ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी कर दिया है। सरकार ऐसा प्लेन खरीदने की योजना बना रही है। मंत्रियों के लिए पांच नई इनोवा क्रिस्टा अप्रैल में आ चुकी थीं, जबकि नई 25 कार भी स्टेट गैरेज में आ गई हैं

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 9:28 PM
Story continues below Advertisement
मध्य प्रदेश: मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के लिए खरीदी गईं 4.75 करोड़ रुपए की 30 नई SUV

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपने मंत्रियों को आरामदायक सफर के लिए नई चमचमाती लक्जरी गाड़ी देने जा रही है। इसके लिए 30 नई इनोवा क्रिस्टा की खरीदारी की गई है। इन लग्जरी कारों पर 4.75 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। हर एक कार के लिए 19 लाख का बजट रखा गया है। राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में अपने मंत्रियों के लिए लगभग 18 नई कारें खरीदी हैं। मंत्रियों के लिए पांच नई इनोवा क्रिस्टा अप्रैल में आ चुकी थीं, जबकि नई 25 कार भी स्टेट गैरेज में आ गई हैं। इन कारों पर यूनिवर्सल नंबर वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए एक नई फॉर्च्यूनर भी खरीदी जाएगी।

किराए के प्लेन से मिलेगी मुक्ति

प्रदेश सरकार के बेड़े में एक नया प्लेन भी शामिल होने वाला है। प्लेन खरीदने के लिए राज्य सरकार ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी कर दिया है। सरकार ऐसा प्लेन खरीदने की योजना बना रही है, जो अंधेरे में उड़ान भरने और रात में उतरने में सक्षम हो। ये प्लेन करीब 10 यात्रियों की क्षमता वाला होगा। अभी सीएम से लेकर मंत्री भी किराए के प्लेन में उड़ते हैं।


70 करोड़ का सरकारी प्लेन तीन साल से खड़ा है खराब

राज्य सरकार का एकमात्र प्लेन ग्वालियर एयरपोर्ट पर डैमेज होकर खड़ा है। ये प्लेन Covid-19 के दौरान मेडिकल दवाई और किट लाते समय रनवे पर टकरा गया था। इसके बाद से खराब पड़ा है। इसकी मरम्मत के कोई आसार नहीं हैं। वहीं नया प्लेन 70 करोड़ से ज्यादा कीमत में आएगा।

वहीं दूसरी तरफ से प्रदेश पर कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। राज्य पर पिछले साल 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था, जो अब बढ़कर 3 लाख 75 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

मोहन कैबिनेट का विस्तार

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार हुआ। BJP नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने यहां राजभवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार के विधायक रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ दी थी और लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सत्तारूढ़ BJP में शामिल हो गए थे।

रावत भले ही BJP में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने राज्य विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया था। एक चुनावी रैली में BJP में शामिल होने के बाद भी रावत सत्तारूढ़ पार्टी का हिस्सा बनने की पुष्टि करने से झिझक रहे थे।

विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पद संभालने वाले मुख्यमंत्री यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को शामिल किया था। रावत के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 34 है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।