मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपने मंत्रियों को आरामदायक सफर के लिए नई चमचमाती लक्जरी गाड़ी देने जा रही है। इसके लिए 30 नई इनोवा क्रिस्टा की खरीदारी की गई है। इन लग्जरी कारों पर 4.75 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। हर एक कार के लिए 19 लाख का बजट रखा गया है। राज्य सरकार ने पिछले तीन सालों में अपने मंत्रियों के लिए लगभग 18 नई कारें खरीदी हैं। मंत्रियों के लिए पांच नई इनोवा क्रिस्टा अप्रैल में आ चुकी थीं, जबकि नई 25 कार भी स्टेट गैरेज में आ गई हैं। इन कारों पर यूनिवर्सल नंबर वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए एक नई फॉर्च्यूनर भी खरीदी जाएगी।
