Maharashtra Crisis: शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आज घोषणा की कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे और "बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जाएंगे।" उन्होंने गुवाहाटी के एक होटल के बाहर मीडिया से बात की, जहां शिंदे और दूसरे विद्रोही एक हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने यह भी कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है।
