इतिहास :- महाराष्ट्र का इतिहास काफी पुराना है। इसके लिखित इतिहास के मुताबिक, सबसे पहले इस राज्य में सातावाहन राजवंश और उसके बाद वाकाटक वंश का राज्य रहा है। इसके बाद इस क्षेत्र पर कलचुरी, चालुक्य, यादव, दिल्ली के खिलजी और बहमिनी वंशों ने शासन किया। इसके बाद केंद्रीय सत्ता बिखरकर छोटी-छोटी सल्तनतों में बदल गई।
