Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे भले ही अभी इसकी कोई अधिकारिक घोषणा ना हुई हो, लेकिन उससे पहले ही प्रदेश में कौन सा मंत्रालय किसके पास जाएगा उसपर चर्चा शुरू हो गई है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सीएम के पद के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी प्रदेश सहित पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई थी। बीच में खबर ये भी आई थी कि एकनाथ शिंदे थोड़े नाराज चल रहे हैं लेकिन शिंदे ने बुधवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन अफवाहों को खत्म कर दिया था।
अब लोगों की नजर राज्य में कैबिनेट पदों के बंटवारे पर टिकी है। 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में अधिकतम मुख्यमंत्री सहित 43 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में खबर है कि सत्ताधारी महायुती गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी 21 मंत्रालय अपने पास रख सकती है तो वहीं एकनाथ शिंदे 12 और अजित पवार को 9 मंत्री पद मिल सकते हैं।
एकनाथ शिंदे को मिल सकते हैं तीन बड़े मंत्रालय
जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी छोड़ने के बदले तीन बड़े मंत्रालय के साथ 12 मंत्री पद मिल सकते हैं। खबर है कि शिंद की शिवसेना को शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग और जल संसाधन जैसे मंत्रालय मिल सकते हैं। वहीं पिछले सरकार में अजित पवार के पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा था। उनपर आरोप लग रहे थे कि इसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया है, जिसके लेकर भाजपा और शिवसेना के विधायकों के नाराजगी की भी खबरें थी।
वहीं वित्त, गृह और सामान्य प्रशासन जैसे बड़े मंत्रालय किसके पास जाएंगे इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। लेकिन चुकी भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा इन बड़े मंत्रालय को अपने पास रखना चाहेगी। लेकिन दूसरी तरफ एकनाथ गुट गृह मंत्रालय अपने पास रखने को लेकर जोर लगा रहे हैं। पिछले सरकार में गुह विभाग देवेंद्र फडणवीस के पास था। इस दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा सहित कई अपराधिक मामलों को लेकर विपक्ष मे उन्हें कई बार निशाना बनाया था। हालांकि इन तमाम चुनौतियों के बाद भी राज्य में जिस तरह से भाजपा और सहयोगियों की वापसी हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विपक्ष के ये एजेंडा बहुत अधिक नहीं चले है।
आज महायुति के शीर्ष नेताओं की अमित शाह के साथ होगी बैठक
वहीं आज सीएम पद समेत मंत्रालय और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की महाराष्ट्र के महायुति के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक होनी है। इस बैठक के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि गृह मंत्री सीएम पद को लेकर ऐलान कर सकते हैं। बीते दिनों एकनाथ शिंदे के सीएम पद पर दावेदारी छोड़ने के बाद बहुत हद तक सुनिश्चित हो गाय है कि भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।