Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल दोपहर 1 बजे होगी। वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे खेमे ने आज एक बैठक में फैसला किया कि वे महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने के लिए एक प्रस्ताव लाएंगे
Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बिना किसी का नाम लिए शुक्रवार को कहा कि उनके (शिवसेना) पैरों तले जमीन खिसक रही है। CNN-News18 को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शिंदे ने बागी विधायकों पर दबाव बनाने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "मैं यहां (ग
Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बिना किसी का नाम लिए शुक्रवार को कहा कि उनके (शिवसेना) पैरों तले जमीन खिसक रही है। CNN-News18 को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शिंदे ने बागी विधायकों पर दबाव बनाने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "मैं यहां (गुवाहाटी) पिछले 4 दिनों से हूं। फिर भी लोग हमसे जुड़ने आ रहे हैं। क्या यह दबाव है?"
शिंदे ने खुद को विधायक दल का नेता बताया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे हमें अयोग्य नहीं ठहरा सकते। वे सिर्फ हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। शिंदे ने कहा, “वे हमारे खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं? हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। हमारे पास नंबर हैं। हमारे पास अभी 50 से अधिक विधायक हैं और आने वाले समय में समर्थन और बढ़ेगा।" शिंदे 37 शिवसेना और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।
शिवसेना के 37 बागी विधायकों ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी जिरवाल को दूसरा पत्र भेजकर यह कंफर्म किया कि उनका सपोर्ट एकनाथ शिंदे के साथ है। इस पत्र में यह भी लिखा गया है कि शिंदे शिवसेना के लीडर होंगे। अनुमान है कि शिंदे के खेमे के नेताओं की संख्या बढ़कर 50 पहुंच सकती है। एकनाथ शिंदे ने CNN-News 18 से खास बातचीत में कहा है कि विधायकों पर उनकी तरफ से कोई दबाव नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि और विधायक उनसे जुड़ने वाले हैं। शिंदे ने कहा, "मैं असम आ गया और विधायक फिर भी आ रहे हैं। इसका मतलब है कि उनपर कोई दबाव नहीं है। वो मेरा रोल पसंद कर रहे हैं।"
एकनाथ शिंदे के कैंप में एक और विधायक शामिल
शिवसेना का एक और विधायक एकनाथ शिंदे के सपोर्ट में आ सकता है। चांदीवाला से विधायक दिलीप लांडे असम के लिए निकल चुके हैं। आज दोपहर तक वह गुवाहाटी पहुंच गए हैं।
एकनाथ शिंदे ने News 18 से कहा, विधायकों पर कोई प्रेशर नहीं
एकनाथ शिंदे ने CNN-News 18 से खास बातचीत में कहा कि विधायकों पर कोई दबाव नहीं है। मैं असम में हूं और वे फिर भी आ रहे हैं। यानी उनपर कोई प्रेशर नहीं है। उन्हें मेरा रोल पसंद आ रहा है इसलिए आ रहे हैं।
एकनाथ शिंदे कैंप में विधायकों की संख्या 50 पहुंच सकती है
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को लगातार पार्टी के विधायकों का सपोर्ट मिल रहा है। उनके कैंप में विधायकों की संख्या 50 को पार कर सकती है। कई विधायक आज असम के लिए निकले हैं और दोपहर तक पहुंच सकते हैं।
केंद्र के मंत्री शरद पवार को धमकी दे रहे हैं: संजय राउत
शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने ट्वीट करके कहा है कि BJP के एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को कहा है कि अगर वह महाविकास अघाड़ी की सरकार को बचाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा। राउत ने आगे लिखा है, "महाविकास अघाड़ी की सरकार बचे या नहीं लेकिन शरद पवार के लिए इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"