Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे का बेटा सांसद है, फिर भी मेरे बेटे को निशाना बनाया जा रहा है- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, जो हमेशा कहते थे कि वे शिवसेना छोड़ने के बजाय मर जाएंगे, आज वे ही 'भाग गए'

अपडेटेड Jun 24, 2022 पर 6:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शिवसेना प्रमुख और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आज दोपहर शिवसेना के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की

Maharashtra Political Crisis: अपने ही विधायकों के विद्रोह कारण उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अल्पमत में आ गए हैं। उद्धव ने आज कहा कि शिवसेना (Shiv Sena) के विद्रोही "पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।" वह बोले, "मुझे उन लोगों के बारे में बिल्कुल बुरा नहीं लग रहा है, जो हमें छोड़ कर चले गए हैं?" महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, जो हमेशा कहते थे कि वे शिवसेना छोड़ने के बजाय मर जाएंगे, आज वे ही "भाग गए।"

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, "मैंने एकनाथ शिंदे के लिए सब कुछ किया। मैंने उन्हे वो विभाग भी दिया, जो मेरे पास था। उनका अपना बेटा सांसद है और मेरे बेटे को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। मेरे खिलाफ बहुत सारे आरोप लगाए गए हैं।"

मुख्यमंत्री ने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए पूछा, "आप शिवसेना और ठाकरे के नामों का इस्तेमाल किए बिना कितनी दूर जा सकते हैं?” उन्होंने कहा, "आप पेड़ों के फूल, फल और तने छीन सकते हैं, लेकिन जड़ों को नष्ट नहीं कर सकते।"


आदित्य और उद्धव ने ली बैठक

शिवसेना प्रमुख और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आज दोपहर शिवसेना के जिलाध्यक्षों से मुलाकात की, क्योंकि अब लगभग ये तय हो चुका है कि उद्धव अल्पमत आ चुके हैं। गुवाहटी में बैठे एकनाथ शिंदे ने 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है।

आदित्य ठाकरे ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्रोहियों के खिलाफ नारेबाजी की। यहां तक ​​कि कई रो भी पड़े।

Maharashtra Political Crisis: 'शिवाजी महाराज हार गए, लेकिन लोग हमेशा उनके साथ थे', उद्धव ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

उद्धव ने आगे कहा कि उन्हें एकनाथ शिंदे के विद्रोही खेमे में शामिल होने वालों से कोई शिकायत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उन लोगों के बारे में बुरा क्यों सोचूं, जो चले गए?" शुक्रवार के संबोधन में, उद्धव ने दोहराया कि अगर शिवसैनिक चाहते हैं कि वह ऐसा करें, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

ANI ने सूत्रों हवाले से बताया कि बैठक में महाराष्ट्र CM ने कहा, "बागी विधायक शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाना चाहिए।"

बैठक में ठाकरे ने आगे कहा, "मेरी गर्दन और सिर में दर्द था। मैं ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। मैं अपनी आंखें नहीं खोल पा रहा था, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी। शिवाजी महाराज हार गए, लेकिन लोग हमेशा उनके साथ रहे थे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।