Maharashtra Political Crisis LIVE: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) के लिए हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि हम कल के फ्लोर टेस्ट पर रोक नहीं लगा रहे हैं
Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को दावा किया उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। शिंदे ने कहा कि वे नंबर के आधार पर "कोई भी फ्लोर टेस्ट" (Floor Test) पास कर सकते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार से गुरुव
Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को दावा किया उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। शिंदे ने कहा कि वे नंबर के आधार पर "कोई भी फ्लोर टेस्ट" (Floor Test) पास कर सकते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार से गुरुवार को फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। हालांकि, शिवसेना ने इस निर्देश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट (SC) का दरवाजा खटखटाया, लेकिन लंबी सुनवाई के बाद उद्धव खेमे को निराशा ही हाथ लगी है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
30 जून को होगा फ्लोर टेस्ट
राज्यपाल कोश्यारी ने बहुमत साबित करने के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए है। साथ ही राज्यपाल ने शाम 5 बजे तक सत्र खत्म करने को कहा है। राज्यपाल कोश्यारी द्वारा विधानसभा सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि सात निर्दलीय विधायकों ने मुझे पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत खो चुके हैं, इसलिए फ्लोर टेस्ट करना जरुरी है।
एकनाथ शिंदे की बगावत से महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक स्थिति में एक सप्ताह तक इंतजार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंगलवार को हरकत में आई। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इससे पहले दिन में दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने वाले फडणवीस रात करीब 10 बजे राजभवन पहुंचे और कोश्यारी से मुलाकात की। कोश्यारी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि हमने राज्य में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम का हवाला देते हुए राज्यपाल को एक पत्र सौंपा। हमने राज्यपाल कोश्यारी से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमने कोश्यारी को बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में है क्योंकि शिवसेना के 39 विधायक कांग्रेस और एनसीपी से नाता तोड़ना चाहते हैं।