Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे! कैबिनेट बैठक में हुए भावुक

Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) के दौरान विदाई भाषण दिया। उन्होंने बताया कि ठाकरे ने पिछले ढाई साल में समर्थन के लिए सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया

अपडेटेड Jun 29, 2022 पर 8:15 PM
Story continues below Advertisement
फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे

Maharashtra Crisis: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) फ्लोर टेस्ट (Floor Test) से पहले ही इस्तीफा (Resignation) दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA Government) को सुप्रीम कोर्ट (SC) से फ्लोर टेस्ट पर कोई राहत नहीं मिलती है, तो वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों ने दावा किया कि ठाकरे ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को ये जानकारी दी है कि अगर शीर्ष अदालत सरकार के पक्ष में फैसला नहीं देगी, तो वह इस्तीफा दे सकते हैं।

दरअसल राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव को 30 जून को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। इसके कुछ घंटों बाद ठाकरे ने शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई। कैबिनेट बैठक के दौरान, औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने की मांगों को मंजूरी दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, ठाकरे ने कैबिनेट बैठक के दौरान विदाई भाषण दिया। उन्होंने बताया कि ठाकरे ने पिछले ढाई साल में समर्थन के लिए सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया।


कैबिनेट बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता सुनील केदार ने मीडिया से कहा, "उद्धव ठाकरे के पास पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था, लेकिन उन्होंने कोरोनावायरस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटा।"

कैबिनेट बैठक में क्या बोले उद्धव?

कांग्रेस नेता ने कहा, "हाल ही में उनकी क्रिटिकल सर्जरी हुई थी। स्पाइनल सर्जरी कराने के एक महीने के भीतर कौन काम करने लगता है? मुझे एक नाम बताइए। लेकिन इस आदमी ने ऐसा किया। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री ने भी उनसे कहा कि उन्होंने ताकत दिखाई।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर ऐसे आदमी को धोखा दिया जाता है, तो हम जानना चाहेंगे कि क्या लोग इसके बारे में सोचेंगे?"

राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा, "सीएम ठाकरे ने कहा कि सभी 3 पार्टियां एक साथ आईं और 2.5 साल में अच्छा काम किया। सीएम उद्धव ने सभी पार्टियों का आभार जताया। कल विश्वास मत होगा और यह तय होगा कि यह अंत है या नहीं।"

जयंत पाटिल ने आगे कहा, "सीएम उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि उन्हें कांग्रेस और NCP का समर्थन मिला, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें अपनी ही पार्टी (शिवसेना) के लोगों का समर्थन नहीं मिला।"

Maharashtra: औरंगाबाद अब होगा संभाजीनगर, उद्धव कैबिनेट ने उस्मानाबाद का नाम बदलने की भी दी मंजूरी

महाराष्ट्र मंत्री राजेंद्र शिंगने ने मीडिया से कहा, "बैठक के अंतिम 3 मिनट में सीएम ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आभार जताया और कहा कि हमने उनका सहयोग किया। उनके पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था। उन्होंने हमसे गलती की तो उन्हें माफ करने के लिए कहा... बैठक में फ्लोर टेस्ट या इस्तीफे का मुद्दा नहीं आया।"

महा विकास अघाड़ी सरकार ने पहले दिन में राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। क्योंकि उसने बताया कि शिवसेना के 16 बागी विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया गया है।

अयोग्यता नोटिस के आधार पर शिवसेना के विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर शीर्ष अदालत ने इस हफ्ते की शुरुआत में 12 जुलाई तक रोक लगा दी थी। ये खबर लिखे जाने तक, सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना की याचिका पर सुनवाई जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।