Maharashtra Political Crisis Live News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने फेसबुक लाइव में कहा कि मैं अपना इस्तीफा तैयार रख रहा हूं, लेकिन पहले शिवसेना के वो विधायक मेरे सामने आएं, जो कहते हैं कि मुझे इस्तीफा देना चाहिए
महाराष्ट्र सरकार के लिए आज बुधवार का दिन काफी अहम है। एकनाथ शिंदे के तेवर देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मंगलवार रात उद्धव ठाकरे ने शिंदे से फोन पर बात की थी। तब शिंदे ने यह मांग रखी कि शिवसेना BJP के साथ सरकार बनाए।
Maharashtra Political Crisis Live News: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पार्टी के अन्य विधायकों के स
महाराष्ट्र सरकार के लिए आज बुधवार का दिन काफी अहम है। एकनाथ शिंदे के तेवर देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मंगलवार रात उद्धव ठाकरे ने शिंदे से फोन पर बात की थी। तब शिंदे ने यह मांग रखी कि शिवसेना BJP के साथ सरकार बनाए।
Maharashtra Political Crisis Live News: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पार्टी के अन्य विधायकों के साथ बुधवार सुबह गुजरात के सूरत से भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित असम के गुवाहाटी पहुंचे। सभी बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। गुवाहाटी में उनका स्वागत बीजेपी नेता सुशांत बोरगोहेन और पल्लब लोचन दास ने किया।
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने दावा किया कि उनके पास 40 विधायकों विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
एकनाथ शिंदे पहले बागी विधायकों के साथ सूरत गए थे। उन्होंने वहां एयरपोर्ट पर कहा था कि हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और नहीं छोड़ेंगे। हम बालासाहेब के हिंदुत्व का अनुसरण कर रहे हैं और इसे आगे भी ले जाएंगे।