Maharashtra Political Crisis: शिवसेना (Shiv Sena) नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के विद्रोह के बीच, पार्टी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के सभी विधायक चाहते हैं, तो हम महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार छोड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बागियों के सामने एक शर्त भी रखी कि पहले असम में डेरा हुए सभी बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई वापस लौटें और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ मामले पर चर्चा करें।
शिंदे वर्तमान में शिवसेना के 37 बागी विधायकों और नौ निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिसने पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को संकट में डाल दिया है। NCP और कांग्रेस उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में भी सत्ता साझा करते हैं।
राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आप कहते हैं कि आप असली शिवसैनिक हैं और पार्टी नहीं छोड़ेंगे। हम आपकी मांग पर विचार करने के लिए तैयार हैं। बशर्ते आप 24 घंटे में मुंबई वापस आएं और सीएम उद्धव ठाकरे के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करें। आपकी मांग पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। twitter और Whatsapp पर पत्र न लिखें।”
उन्होंने कहा, "मुंबई से बाहर के बागियों ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया है। अगर इन सभी विधायकों को लगता है कि शिवसेना को MVA से बाहर निकलना चाहिए, तो मुंबई वापस आने की हिम्मत दिखाएं।"
राउत ने आगे कहा, 'आप कहते हैं कि आपके पास केवल सरकार के साथ मुद्दे हैं और यह भी कहते हैं कि शिवसेना को MVA से बाहर निकलना चाहिए। आप कहते हैं आप सच्चे शिवसैनिक हैं...आपकी मांग पर विचार किया जाएगा, लेकिन आएं और उद्धव ठाकरे से बात करें।"
सीएम ठाकरे ने बुधवार को शिंदे के विद्रोह के बीच शीर्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी। इसके बाद उन्होंने बुधवार रात को मुख्यमंत्री का सरकारी आवासा 'वर्षा' बंगले को खाली कर दिया और बांद्रा में अपने परिवारिक आवासा मातोश्री लौट आए।