Get App

Maharashtra Political Crisis: उद्धव का इस्तीफा, शिंदे की वापसी, नई सरकार की कवायद तेज, जानिए महाराष्ट्र में आगे क्या होगा

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गोवा में अपने साथी विधायकों को छोड़ कर मुंबई पहुंचे हैं। यहां वे BJP नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं से मुलाकत कर आगे की रणनीति तय करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 2:26 PM
Maharashtra Political Crisis: उद्धव का इस्तीफा, शिंदे की वापसी, नई सरकार की कवायद तेज, जानिए महाराष्ट्र में आगे क्या होगा
उद्धव का इस्तीफा शिंदे की वापसी

Maharashtra Political Crisis: राज्य में चल रहे सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया। ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट (SC) के फ्लोर टेस्ट (Floor Test) को रोकने से इनकार करने के कुछ ही देर बाद इसकी घोषणा की।

उनकी गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA Government)- जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) भी शामिल हैं। इस फ्लोर टेस्ट को पास नहीं कर पाती। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंद (Eknath Shinde) ने पार्टी को 39 विधायकों को अपने साथ कर लिया था।

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने इनमें से 16 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस भेजा था। इसके खिलाफ विद्रोही डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने और अयोग्ता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए, जहां से उन्हें 12 जुलाई तक अयोग्यता से राहत मिल गई थी।

इसके अगले ही दिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे से विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कह दिया। इसी के साथ शिवसेना भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और राज्यपाल के फैसला को चुनौती दी, लेकिन कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें