Get App

उद्धव ठाकरे की विदाई के बाद देवेंद्र फडणवीस फिर चखेंगे सत्ता का स्वाद, BJP कोर कमेटी की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अब महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। आज 11 बजे BJP की महाराष्ट्र कोर कमिटी की बैठक होगी। देर रात या फिर कल देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 10:24 AM
उद्धव ठाकरे की विदाई के बाद देवेंद्र फडणवीस फिर चखेंगे सत्ता का स्वाद, BJP कोर कमेटी की बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र में अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है

Maharashtra Political Crisis LIVE Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सत्ता में लौटना और विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

गुरुवार सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस के घर कोर कमेटी की बैठक है। सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस 48 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे भी आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सकते हैं। BJP की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार रात कहा कि पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अब आगे की रणनीति तय करेंगे।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: कोरोना की सुपरस्पीड जारी, एक्टिव केस 1 लाख के पार, एक दिन में 18,819 नए केस दर्ज

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायक सहित कई निर्दलीय शामिल होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले गुरुवार रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ठाकरे के इस्तीफा देने के दौरान मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में जुटे बीजेपी के विधायकों ने मिठाइयां बांटीं और पार्टी, फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नारे लगाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें