चुनाव आयोग (EC) ने शिवसेना (Shiv Sena) के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) खेमा को ‘दो तलवार और एक ढाल’ (Two Swords & Shield symbol) चुनाव चिन्ह दिया है। आयोग ने उनके गुट को कल 'बालासाहेबंची शिवसेना' (Balasahebanchi ShivSena) पार्टी का नाम दिया था।

चुनाव आयोग (EC) ने शिवसेना (Shiv Sena) के एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) खेमा को ‘दो तलवार और एक ढाल’ (Two Swords & Shield symbol) चुनाव चिन्ह दिया है। आयोग ने उनके गुट को कल 'बालासाहेबंची शिवसेना' (Balasahebanchi ShivSena) पार्टी का नाम दिया था।
शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच विवाद को लेकर EC ने सोमवार को एक आदेश जारी कर उद्धव ठाकरे गुट के लिए पार्टी के नाम के रूप में 'शिवसेना - उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम आवंटित किया था। चुनाव आयोग ने सोमवार को इस धड़े को ‘मशाल’ चुनाव चिन्ह अलॉट किया था।
उद्धव ठाकरे गुट ‘मशाल’ चिन्ह पर और शिंदे गुट 'दो तलवार और एक ढाल' चिन्ह मुंबई की अंधेरी सीट पर विधानसभा उपचुनाव (Andheri Bye-Election) लड़ेगा।
शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
वहीं शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े के कार्यकर्ता मंगलवार को हाथों में मशाल लेकर पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक गए। पार्टी कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास ‘मातोश्री’ भी गए।
उद्धव ठाकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नए चुनाव निशान की अहमियत को समझने का आह्वान किया है।
इसे अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले लोगों को नये चुनाव निशान से रूबरू कराने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। यहां इस विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होना है।
नागपुर और औरंगाबाद समेत अलग-अलग जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए चुनाव निशान के साथ जुलूस निकाला।
सोमवार को चुनाव आयोग ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े को ‘मशाल’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया था। उसने धार्मिक बोध का हवाला देते हुए ‘त्रिशूल’ पर उसका दावा खारिज कर दिया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।