Get App

Mahua Moitra: सांसदी छिनने के बाद महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, एक दिन पहले दिल्ली HC से मिला था झटका

Mahua Moitra: मोइत्रा के वकील शादान फरासत ने पत्रकारों से कहा, "टेलीग्राफ लेन पर महुआ मोइत्रा के बंगले 9B को प्राधिकारियों के पहुंचने से पहले आज सुबह 10 बजे खाली कर दिया गया। बेदखल की कोई कार्रवाई नहीं हुई।" फरासत ने कहा कि मकान का कब्जा संपदा निदेशालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया है

Akhileshअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 1:16 PM
Mahua Moitra: सांसदी छिनने के बाद महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, एक दिन पहले दिल्ली HC से मिला था झटका
Mahua Moitra को पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आधिकारिक बंगला खाली कराने के लिए शुक्रवार सुबह एक दल भेजा था और इसके आसपास के इलाके में बैरिकेट लगाए थे। गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी गुहार ठुकराते गुए संपदा निदेशालय (Directorate of Estates) के उस नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसके जरिए उन्हें सरकारी घर खाली करने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को एक टीम मोइत्रा के बंगला को खाली करवाने के लिए पहुंची।

मोइत्रा के वकील शादान फरासत ने पत्रकारों से कहा, "टेलीग्राफ लेन पर महुआ मोइत्रा के बंगले 9B को प्राधिकारियों के पहुंचने से पहले आज सुबह 10 बजे खाली कर दिया गया। बेदखल की कोई कार्रवाई नहीं हुई।" फरासत ने कहा कि मकान का कब्जा संपदा निदेशालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में संपदा निदेशालय ने मोइत्रा को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा था। मोइत्रा को पिछले महीने लोकसभा से निष्कासित किया गया था।

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

मोइत्रा को गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट ने संपदा निदेशालय के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उनसे सरकारी बंगला खाली करने के लिए कहा। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने कहा कि अदालत के समक्ष किसी विशेष नियम का उल्लेख नहीं किया गया है, जो सदस्यता रद्द होने पर सांसदों को सरकारी आवास से बेदखल करने से संबंधित हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें