Get App

मराठा आंदोलन बदल देगा महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा! आखिर कौन है इस पूरे मूवमेंट के पीछे?

दिल्ली में उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के बीच हुई मुलाकात के बाद इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। महाराष्ट्र में विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन दोनों के भीतर कुछ गुटों का मानना ​​है कि यह आंदोलन देवेंद्र फडणवीस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है और यहां तक ​​कि उनके राजनीतिक करियर को भी खतरे में डाल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 8:26 PM
मराठा आंदोलन बदल देगा महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा! आखिर कौन है इस पूरे मूवमेंट के पीछे?
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री दवेंद्र फडणवीस और मराठा आंदोलन का चेहरा मनोज जारांगे पाटिल

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन का चेहरा मनोज जारांगे पाटिल ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में आंदोलन और भी आक्रामक हो जाएगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पाटिल के सबसे बड़े टारगेट हैं। फडणवीस ने जारांगे पाटिल पर आंदोलन की आड़ में अपने विरोधियों के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि विपक्षी दल मराठा आरक्षण आंदोलन को तेज करने की रणनीति बना रहे हैं और उन्होंने पहले ही संसाधन जुटाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के बीच हुई मुलाकात के बाद इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। महाराष्ट्र में विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन दोनों के भीतर कुछ गुटों का मानना ​​है कि यह आंदोलन देवेंद्र फडणवीस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है और यहां तक ​​कि उनके राजनीतिक करियर को भी खतरे में डाल सकता है।

सबके निशाने पर क्यों हैं फडणवीस?

पिछले दिसंबर से ही मनोज जारांगे पाटिल, देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि पाटिल को कई नेताओं का समर्थन हासिल है। ऐसी अफवाहें हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक निजी सहयोगी पाटिल के सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें