Get App

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का दावा- मार्च तक महाराष्ट्र में बन जाएगी BJP की सरकार

बीजेपी नेता ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो मैं मीडिया को बता नहीं सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2021 पर 4:51 PM
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का दावा- मार्च तक महाराष्ट्र में बन जाएगी BJP की सरकार
फाइल फोटो: PTI

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में अगले साल मार्च तक एक नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार होगी। नारायण राणे ने कहा कि जो भी कुछ है वो सब ठीक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को जयपुर में यह बात कही है। राणे के इस बयान पर महाराष्ट्र की राजनीति में तहलका मच गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि मार्च तक महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi govt) सरकार गिर जाएगी और यहां BJP की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब BJP सरकार आ जाएगी तो आपको अपेक्षित बदलाव दिखाई देगा।

पारिवारिक पार्टियां संविधान के प्रति समर्पित राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय हैं: PM मोदी

समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को जयपुर में राणे के हवाले से कहा कि जितनी जल्दी हो सके, मार्च तक, बीजेपी महाराष्ट्र में सत्ता में आ जाएगी। मीडियाकर्मियों द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह इतने आश्वस्त कैसे हो सकते हैं? इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो मैं बता नहीं सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें