Narendra Modi Birthday: कहीं रक्तदान, तो कहीं 56 इंच की थाली, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी, इस तरह देशभर में मनाया जाएगा PM का 72वां जन्मदिन

Narendra Modi Birthday: इस मौके पर न केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) बल्कि PM मोदी के कई समर्थकों और उनके चाहने वालों ने कई अलग-अलग योजनाएं हैं

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देशभर में मनाया जाएगा PM नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन

Narendra Modi Birthday: कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 72वां जन्मदिन (Birthday) है। इस मौके पर न केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) बल्कि PM मोदी के कई समर्थकों और उनके चाहने वालों ने कई अलग-अलग योजनाएं हैं। रक्तदान से लेकर 56 इंच की थालियों तक, देशभर के अलग-अलग राज्यों में एक भव्य उत्सव मनाया जाएगा।

आइए विस्तार से जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देशभर में क्या कुछ होगा खास:

56-इंच थाली में 56 आइटम


रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली का एक रेस्टोरेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक थाली लॉन्च करेगा। दिल्ली के कनॉट प्लेस में ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट 56 आइटम के साथ एक बड़े आकार की थाली परोसेगा, जिसमें ग्राहक शाकाहारी और मांसाहारी ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकेंगे।

इस अनोखे कॉन्सेप्ट को दिल्ली के कनॉट प्लेस में ARDOR 2.1 रेस्टोरेंट की तरफ से पेश किया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कलारा ने ANI को बताया, “मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत प्यार करता हूं। वह हमारे देश का गौरव हैं और हम उन्हें उनके जन्मदिन के लिए कुछ खास देना चाहते थे। इसलिए हमने '56 इंच की मोदी जी' थाली बनाई। हम उन्हें यह थाली देना चाहते हैं और उन्हें यहां खाने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। लेकिन, सुरक्षा कारणों से, हम ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए यह उनके सभी प्रशंसकों के लिए है। कृपया इस थाली का आनंद लेने के लिए हमारे साथ शामिल हों।”

नमामि गंगे मिशन के लिए अपने सभी गिफ्ट की नीलामी करेंगे प्रधानमंत्री

मूर्तिकार अरुण योगीराज की तरफ से बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक मॉडल प्रतिमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में दी गई राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के स्मृति चिन्ह उन लगभग 1,200 वस्तुओं में शामिल हैं, जिनकी शनिवार से नीलामी की जाएगी।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भगवान गणेश की एक प्रतिमा, अयोध्या में आगामी राम मंदिर और वाराणसी में काशी-विश्वनाथ मंदिर के मॉडल भी प्रधानमंत्री को दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी का हिस्सा होंगे। इससे मिलने वाला पैसा नमामि गंगे मिशन में जाएगा।

बीजेपी का सेवा पखवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) 17 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। इसमें 15 दिनों तक सेवा कार्यक्रम किए जाएंगे, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।

रविवार को, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी विधायकों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की ताकि, उन्हें इस अवसर को मनाने के तरीके के बारे में जानकारी दी जा सके।

बीजेपी के एक लोकसभा सांसद ने नाम न छापने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "नड्डाजी ने हमें बहुत साफ-साफ बताया कि कोई पूजा या हवन नहीं होगा और न ही केक काटा जाएगा। हमें बातचीत करने, अपने काम के बारे में लोगों को सूचित करने और रक्तदान अभियान आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"

...तो क्या भारत में पेट्रोल-डीजल कारों का हो जाएगा अंत! इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर नितिन गडकरी ने बनाया खास प्लान

इस बीच, बीजेपी की दिल्ली इकाई ने गुरुवार को कहा कि वह मोदी के जन्मदिन को "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाएगी और इस अवसर पर वो झुग्गियों के प्रतिभागियों के साथ एक विशेष दौड़ आयोजित करेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि इस दौड़ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की मलिन बस्तियों के लगभग 10,000 बच्चे और युवा 2.5 KM के लिए 10 से 15 साल और 5 KM के लिए 16 से 20 साल के लोग दौड़ में भाग लेंगे।

इस दिन जन्मे बच्चों के लिए सोने की अंगूठियां

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई ने 17 सितंबर (शनिवार) को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने का फैसला नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी, 720 किलोग्राम मछली, दूसरी चीजें तोहफे में देकर किया है।

मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा, "हमने चेन्नई में सरकारी RSRM अस्पताल की पहचान की है और फैसला किया है कि प्रधान मंत्री के जन्मदिन पर पैदा हुए सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।"

इसमें होने वाले खर्च के एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा, "हर अंगूठी में लगभग 2 ग्राम सोना होगा, जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपए की होगी।" पार्टी की स्थानीय इकाई ने अनुमान लगाया है कि उस दिन अस्पताल में 10-15 डिलीवरी होंगी। उन्होंने समझाया, "यह कोई गिफ्ट नहीं है। हम बस उस दिन पैदा हुए बच्चों का स्वागत करके अपने प्रधान मंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं।"

पीएम मोदी का 'चीता प्लान'

दिन के लिए प्रधानमंत्री की योजनाएं भी अनूठी हैं। PM नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ेंगे।

एक विशेष विमान, B747 जंबो जेट पहले आठ चीतों को मध्य प्रदेश में भारत के कुनो नेशनल पार्क में लाने के लिए नामीबिया की राजधानी में पहुंचा, जहां 1950 के दशक में जंगली बिल्लियों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से रखा जा रहा है।

इसमें आठ चीतों, पांच मादा और तीन नर को 17 सितंबर को मालवाहक विमान से राजस्थान के जयपुर लाया जाएगा। फिर उन्हें जयपुर से उनके नए घर - मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो नेशनल पार्क के लिए हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।