भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री (CM of Haryana) होंगे। चंडीगढ़ में हुई BJP विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने विधायक दल की बैठक के बाद बताया कि शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद थे।
