Get App

ओम बिरला फिर से बनेंगे लोकसभा अध्यक्ष! विपक्ष की तरफ से के सुरेश ने दाखिल किया नामांकन, इतिहास में पहली बार स्पीकर के लिए होगा चुनाव

Lok Sabha Session 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की परंपरा रही है। यदि नरेंद्र मोदी सरकार इस परंपरा का पालन करती है तो पूरा विपक्ष सदन के अध्यक्ष के चुनाव में सरकार का समर्थन करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 12:26 PM
ओम बिरला फिर से बनेंगे लोकसभा अध्यक्ष! विपक्ष की तरफ से के सुरेश ने दाखिल किया नामांकन, इतिहास में पहली बार स्पीकर के लिए होगा चुनाव
Lok Sabha Session 2024: ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ NDA के उम्मीदवार हैं

Lok Sabha Session 2024: लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों की अनिश्चितता के बाद NDA ने ओम बिरला को फिर से इस पद के लिए नामित करने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बीजेपी सांसद ओम बिरला ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए NDA के उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पिछली लोकसभा में भी ओम बिरला ही अध्यक्ष थे। विपक्ष भी स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है, जिसके परिणामस्वरूप बिरला के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना खत्म हो गई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एनडीए ने ओम बिरला को और I.N.D.I.A. ब्लॉक ने कांग्रेस सांसद के सुरेश को स्पीकर पद के लिए मैदान में उतारा है। विपक्ष ने मांग की है कि डिप्टी स्पीकर चुनने में उनकी राय का ध्यान रखा जाए। पिछले कार्यकाल में लोकसभा में कोई भी उपाध्यक्ष नहीं था। सूत्रों का कहना है कि 17वीं लोकसभा में स्पीकर की भूमिका निभाने वाले ओम बिरला को एक बार फिर से यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद ओम बिरला ने दोबारा लोकसभा स्पीकर पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आजादी के बाद इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव हो रहा है।

इस बीच लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिए जाने की मांग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब तक सरकार की ओर से इस विषय पर कोई जवाब नहीं आया है। राजस्थान में कोटा संसदीय सीट से एक बार फिर निर्वाचित हुए बिरला पिछले 20 वर्ष में निचले सदन में फिर से निर्वाचित होने वाले पहले पीठासीन अधिकारी बन गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें