हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। ओपी चौटाला ने गुरुग्राम में अपने घर में आखिरी सांस ली। चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के बाद गुरुग्राम में अपने ही घर पर चौटाला निधन हो गया।
