OP Chautala Dies: ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में पास की 10वीं, 12वीं, 89 साल में हुआ निधन, बॉलीवुड में भी बनी थी फिल्म

Om Prakash Chautala Death ओपी चौटाला भारतीय और खासकर हरियाणा की राजनीति का एक बड़ा नाम थे। वह हरियाणा के महज 5 दिन के CM से लेकर फुल टाइम मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। इससे भी एक नया रिकॉर्ड उन्होंने 2021 में बनाया, जब उन्होंने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
OP Chautala Dies: ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में पास की 10वीं, 12वीं, बॉलीवुड में भी बनी थी फिल्म

हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री और इनलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने गुरुवार को 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ओपी चौटाला का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका देहांत हुआ। ओपी चौटाला भारतीय और खासकर हरियाणा की राजनीति का एक बड़ा नाम थे। वह हरियाणा के महज 5 दिन के CM से लेकर फुल टाइम मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। इससे भी एक नया रिकॉर्ड उन्होंने 2021 में बनाया, जब उन्होंने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की।

साल 2017 में ओम प्रकाश चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। बड़ी बात ये थी कि उस दौरान वह शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे थे।

जब रोक लिया गया था चौटाला का एग्जाम रिजल्ट


10वीं की परीक्षा देने के बाद उन्होंने 2021 में चौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। लेकिन किसी कारण की वजह से वह 10वीं का अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे, तो हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने उनका 12वीं का रिजल्ट रोक लिया था।

अपना 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कराने के लिए उन्होंने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी। उन्होंने साल 2021 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में 100 में से 88 अंक हासिल किए थे।

मैं एक छात्र हूं: ओमप्रकाश चौटाला

जब परीक्षा केंद्र पर ओम प्रकाश चौटाला से मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो, उन्होंने ये कह कर बात करने से इनकार कर दिया, "में एक छात्र हूं।"

उनके इसी जज्बे को लेकर 2022 में डायरेक्टर तुषार जलोता ने 'दसवीं' नाम से फिल्म भी बनाई थी। अभिषेक बच्चन ने साल 2022 में आई इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दसवीं' में मुख्यमंत्री गंगा राम चौधरी का किरदार निभाया था। यह किरदार ओम प्रकाश चौटाला पर आधारित था। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा यामी गौतम और निम्रत कौर भी थीं।

OP Chautala Death: INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 5 बार रहे हरियाणा के CM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।