Get App

भारत में पहली बार हुई पेपरलेस वोटिंग, चुनाव आयोग ने भोपाल के एक बूथ पर कुछ ऐसे कराया मतदान

चुनाव आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने कहा, "पंचायतों और शहरी निकायों में सरल, सुचारु और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के मकसद से पेपरलेस बूथ की योजना बनाई गई है। पंचायत चुनाव में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने और मतदान केंद्र पर रिपोर्टिंग के लिए 26 फॉर्म भरे जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2024 पर 12:47 PM
भारत में पहली बार हुई पेपरलेस वोटिंग, चुनाव आयोग ने भोपाल के एक बूथ पर कुछ ऐसे कराया मतदान
भारत में पहली बार हुई पेपरलेस वोटिंग, चुनाव आयोग ने भोपाल के एक बूथ पर कुछ ऐसे कराया मतदान

पहली बार, मध्य प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने भोपाल में पंचायत उपचुनाव के एक बूथ पर सफलतापूर्वक पेपरलेस वोटिंग कराई है। बैरसिया विकासखंड के मतदान केंद्र-295 रतुआ रतनपुर ग्राम पंचायत में बुधवार को मतदान के लिए मध्य प्रदेश SEC की ओर से देश में पहली बार पेपरलेस बूथ का इस्तेमाल किया गया।

चुनाव आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने कहा, "पंचायतों और शहरी निकायों में सरल, सुचारु और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के मकसद से पेपरलेस बूथ की योजना बनाई गई है। पंचायत चुनाव में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने और मतदान केंद्र पर रिपोर्टिंग के लिए 26 फॉर्म भरे जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "क्योंकि फॉर्म में गलती होने पर अक्सर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है, इसलिए इन फॉर्मों को पेपरलेस बूथ बनाकर डिजिटल किया जा रहा है। इसका पहला प्रयोग रतुआ रतनपुर में किया गया, जो ''84 फीसदी मतदान के साथ पूरी तरह सफल रहा।"

इस पेपरलेस प्रोसेस में, सटीक आइडेंटिफिकेशन वैरिफिकेशन और मतदान रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं के सिग्नेचर और अंगूठे के निशान इलेक्ट्रॉनिक रूप से दर्ज किए जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें