देश के विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें आईफोन पर अलर्ट मैसेज मिला है, जिसमें स्टेट स्पांसर्ड अटैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। नेताओं का दावा है कि उनका आईफोन कभी भी हैक हो सकता है। हालांकि, इन दावों के बीच दिग्गज टेक कंपनी Apple ने आज मंगलवार को बयान जारी कर सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह के स्टेट स्पांसर्ड अटैक की सूचना नहीं दी है। एपल ने यह भी कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है कि आखिर यह नोटिफिकेशन कैसे गया। केंद्र सरकार ने भी मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
