PM Modi की फिरोजपुर में रैली आज, 42,750 करोड़ रुपये की देंगे सौगात, 30 एकड़ में सजा पंडाल

कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि वो फिरोजपुर में पीएम मोदी का स्वागत करके खुशी महसूस करेंगे

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी की आज पंजाब में रैली (फाइल तस्वीर)

किसान आंदोलन खत्म होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज पहली बार पंजाब आएंगे। वह फिरोजपुर में PGI के सैटेलाइट सेंटर समेत 42,750 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद फिरोजपुर में ही चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

BJP के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पिछले कई दिनों से रैली की तैयारी कर रहे हैं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पीएम मोदी के साथ स्टेज पर दिखेंगे।

कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो फिरोजपुर में पीएम मोदी का स्वागत करके खुशी महसूस करेंगे। वहीं कुछ किसान संगठनों ने पीएम मोदी की रैली का विरोध करने का ऐलान किया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विरोध करने वाले किसान संगठनों के साथ मीटिंग की है।


मोदी के कार्यक्रम में सीएम चन्नी नहीं होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोजपुर में होने वाले कार्यक्रम में राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) शामिल नहीं होंगे। इसकी वजह ये है कि स्टाफ के कुछ कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। लिहाजा एहतियात के तौर पर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी शामिल होंगे।

Punjab Election 2022: पीएम मोदी अगले महीने पंजाब में मेगा रैली को संबोधित कर बजाएंगे चुनावी बिगुल, 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP

विशेष पंडाल तैयार

पीएम मोदी की रैली के लिए विशेष पंडाल तैयार किया गया है। यह 30 एकड़ में बनाया गया है। पंडाल में 50,000 कुर्सियां लगाई गई हैं। मंच को विशेष रूप से सजाया गया। रैली की सुरक्षा के लिए 10,000 पुलिस कर्मचारी रैली स्थल पर तैनात किए गए हैं। पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री के आने के लिए लिए यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, वहीं हुसैनीवाला बार्डर के पास चार हेलीपैड अलग से तैयार किए गए हैं। कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी सहित पंजाब के आला पुलिस अधिकारी रैली की तैयारियों का जायजा लेते रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।