PM Modi Kerala visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-तीन जनवरी को तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने करीब 20 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी अब बुधवार को केरल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी बुधवार को त्रिशूर में दो लाख महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इसे आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी बिगुल माना जा रहा है।
