Get App

आज चुनावी जनसभा के लिए बंगाल के खड़गपुर और असम के डिबरुगढ़ जायेंगे PM Modi

बंगाल चुनावों में भाजपा का प्रचार करने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी खड़गपुर के बीएनबी ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2021 पर 12:06 PM
आज चुनावी जनसभा के लिए बंगाल के खड़गपुर और असम के डिबरुगढ़ जायेंगे PM Modi

इस समय देश के कुछ राज्यों में चुनाव की सरगर्मी है लेकिन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिहाज से बंगाल का चुनाव काफी अहम हो गया है। यहां पर एक तरफ टीएमसी अपनी 10 सालों की सरकार बरकरार रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है तो उसे सरकार से बेदखल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। बंगाल चुनावों में भाजपा का प्रचार करने के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी खड़गपुर के बीएनबी ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की ये चुनावी जनसभा सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसके बाद मोदी असम में डिबरूगढ़ जिले के चबुआ में दोपहर 3 बजे रैली को संबोधित करने के लिए असम पहुंचेंगे।

वहीं आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में तीन चुनावी रैलियां करेंगी।  ममता दोपहर 12.30 बजे खेजुरी, दोपहर 2 बजे हल्दिया और दोपहर 3.30 बजे पाशकुरा में सभा को संबोधित करेंगी। अपने पैरों में चोट के बावजूद ममता बनर्जी चुनाव में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं और राज्य में जोरदार रैलियां कर रही हैं।

दूसरी तरफ असम में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से जोर-आजमाईश जारी है। राहुल गांधी असम के दो दिनों के दौरे पर हैं जहां वो पहले चरण के अंतर्गत आने वाले मतदान के इलाकों यानी ऊपरी असम में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। अपनी चुनावी रैलियों के दौरान वे ताबड़तोब घोषणाएं कर रहे हैं।

असम में प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी कह रही हैं कि उनकी सरकार आने पर नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लागू नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही 5 सालों में 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जायेंगी। निजी क्षेत्र में 25 लाख नौकरियां तैयार की जायेंगी। इसके अलावा चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपए कर दी जायेगी और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त सभी महिलाओं के लिए 2000 रुपए तक का गृहणी सम्मान मानदेय पेंशन देने की घोषणा भी कांग्रेस ने की है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें