प्रह्लाद मोदी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर दिया धरना, जानिए क्या है मांग

AIFPSDF के राष्ट्रीय महासचिव विश्वंभर बसु ने कहा कि धरने के बाद वे अपनी 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 4:29 PM
प्रह्लाद मोदी और AIFPSDF के अन्य सदस्य जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (AIFPSDF) के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी (PM Brother Prahlad Modi) ने संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दिल्ली में धरना दिया। प्रह्लाद मोदी और AIFPSDF के अन्य सदस्य जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और उन्होंने नारेबाजी की।

AIFPSDF के राष्ट्रीय महासचिव विश्वंभर बसु ने पीटीआई से कहा कि वे अपनी 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मिलने की योजना है।

ये भी पढ़ें- Taiwan: नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर बाइडेन-जिनपिंग में तनातनी, चीन ने अमेरिका को दी 'गंभीर नतीजे' भुगतने की चेतावनी


AIFPSDF उचित मूल्य वाली दुकानों से बेचे जाने वाले चावल, गेहूं और चीनी के साथ ही खाद्य तेल और दालों पर होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहा है। उनकी यह भी मांग है कि मुफ्त वितरण के 'पश्चिम बंगाल राशन मॉडल' को देश भर में लागू किया जाए।

बसु ने कहा कि हम यह मांग भी करते हैं कि उचित मूल्य वाली दुकानों के माध्यम से खाद्य तेल, दाल और एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों की उचित दर वाली दुकानों के डीलरों को चावल व गेहूं के लिए प्रत्यक्ष खरीद एजेंट के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जानी चाहिए। हमारी मांगों को टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भी संसद में उठाया था।

क्या है मांग?

AIFPSDF की 9 मांगें हैं जिनमें उचित दर की दुकानों से बेचे जाने वाले चावल, गेहूं और चीनी के साथ ही खाद्य तेल और दालों पर होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी शामिल है। उनकी यह भी मांग है कि मुफ्त वितरण के ‘पश्चिम बंगाल राशन मॉडल’ को देश भर में लागू किया जाए। AIFPSDF ने बयान में कहा, “हम मांग करते हैं कि जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्यों के देय मार्जिन की तुरंत प्रतिपूर्ति की जाए।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।