Get App

प्रियंका गांधी ने की चुनावी मैदान में एंट्री, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा उपचुनाव, कांग्रेस ने 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Priyanka Gandhi: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी। साथ ही यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 10:29 PM
प्रियंका गांधी ने की चुनावी मैदान में एंट्री, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा उपचुनाव, कांग्रेस ने 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं

Priyanka Gandhi: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी। कांग्रेस ने मंगलवार 15 अक्टूबर को वायनाड और केरल की दो विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल था। हालांकि पार्टी ने इस आधिकारिक लिस्ट के आने से पहले ही जून में ऐलान कर दिया था कि वह राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ वायनाड लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी की। इसके अलावा केरल की चेलक्कारा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व सांसद राम्या हरिदास और पालक्कड़ से राहुल ममकूटाथिल को टिकट दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी। साथ ही यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीटों के साथ-साथ 48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का ऐलान किया। वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इसी दिन झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान भी होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें